SDM मैडम कोर्ट गईं थी तारीख पर, वहां उन्होंने ऐसा क्या किया कि उनकी कार करनी पड़ी जब्त
Marut raj | Aug 17, 2024, 09:25 IST
Chhattisgarh court confiscated SDM official car Janjgir Champa SDM car seized news the sootr
जमीन अधिग्रहण के केस में साल 2015 में कोर्ट ने 1 करोड़ 37 लाख रुपए के मुआवजे के भुगतान का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। इसी मामले में SDM को कोर्ट ने तलब किया था।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक एसडीएम की सरकारी गाड़ी को कोर्ट की ओर से जब्त किए जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट में तारीख पर पहुंचीं एसडीएम की गाड़ी जब जब्त कर ली गई तो उन्हें प्राइवेट वाहन से अपने आवास पर लौटना पड़ा । यही नहीं कोर्ट ने एसडीएम की सरकारी संपत्तियों को भी जब्त करने का आदेश दिया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले का है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2013-14 में केएसके पावर प्लांट के लिए नरियरा में जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसमें नरियरा के रहने वाले सुरेखा सिंह की भी जमीन का भी अधिग्रहण किया गया था, लेकिन इसका मुआवजा उन्हें नहीं मिला था। मुआवजे के लिए उनके परिजन कई बार SDM OFFICE गए, लेकिन केस का निपटारा नहीं हुआ तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली।
इस मामले में साल 2015 में जिला कोर्ट ने आदेश दिया कि पीड़िता को 1 करोड़ 37 लाख रुपए के मुआवजे का भुगतान किया जाए। कोर्ट के आदेश के बाद भी पीड़िता को इस राशि का भुगतान नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने अफसरों से इसका जवाब मांगा। इस बीच ब्याज मिलाकर मुआवजे की राशि 1 करोड़ 40 लाख हो गई।
इसी मामले में एसडीएम को सरकार का पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। एसडीएम का जवाब संतोषजनक न होने से कोर्ट नाराज हो गया। कोर्ट ने ने सरकारी संपत्ति को बेचकर फरियादी को मुआवजा के भुगतान करने का आदेश दिया। इसी आदेश के तहत शुक्रवार को एसडीएम की सरकारी कार को जब्त कर लिया। अब मंगलवार को मामले में कुछ फैसला हो पाएगा।
कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं किया पैमेंट
ब्याज मिलाकर 1 करोड़ 40 लाख का बकाया
इसी मामले में एसडीएम को सरकार का पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। एसडीएम का जवाब संतोषजनक न होने से कोर्ट नाराज हो गया। कोर्ट ने ने सरकारी संपत्ति को बेचकर फरियादी को मुआवजा के भुगतान करने का आदेश दिया। इसी आदेश के तहत शुक्रवार को एसडीएम की सरकारी कार को जब्त कर लिया। अब मंगलवार को मामले में कुछ फैसला हो पाएगा।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग