डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया सस्पेंड : गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई, 48 घंटे जेल में रहे तो जा सकती है नौकरी!

VINAY VERMA | Feb 18, 2026, 19:14 IST
Share
Deputy Collector Karun Dahria suspended action after arrest
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को गिरफ्तारी के बाद तत्काल निलंबित किया गया है। 48 घंटे जेल में रहने से उनकी नौकरी पर संकट हो सकता है।

News in Short

  • छत्तीसगढ़ के डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया को गिरफ्तार करने के बाद निलंबित किया गया।
  • अवैध बॉक्साइट परिवहन की जांच के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
  • करुण डहरिया को हत्या के आरोप में न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।
  • निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय अंबिकापुर, सरगुजा संभाग में निर्धारित किया गया।
  • 48 घंटे जेल में रहने पर करुण डहरिया की नौकरी जा सकती है।

News in Detail

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और गिरफ्तारी के बाद की गई है। हालांकि, सवाल यह भी उठ रहा कि डिप्टी कलेक्टर कैसे निजी गाड़ी में निजी लोगों के साथ जांच पर गए थे।

अवैध परिवहन की जांच से जुड़ा विवाद

आदेश में कहा गया है कि कुसमी क्षेत्र में बॉक्साइट के अवैध परिवहन की सूचना पर जांच के लिए टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान ग्राम हंसपुर, थाना कोतबा में तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में राम उर्फ रामनरेश (62 वर्ष) की मृत्यु हो गई। इस संबंध में कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा प्रतिवेदन शासन को भेजा गया था, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

न्यायालय के आदेश पर भेजे गए जेल

थाना कोतबा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में कृष्ण डहरिया को 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश के पालन में उन्हें जिला जेल रामानुजगंज में बंदी बनाया गया है।

सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहम कार्रवाई करते हुए अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी का मुख्यालय आयुक्त, सरगुजा संभाग, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था जांच प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

जीवन निर्वाह भत्ते का प्रावधान

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि में संबंधित अधिकारी को मूलभूत नियम 53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह प्रावधान सभी निलंबित शासकीय सेवकों पर समान रूप से लागू होता है।

48 घंटे रहे तो जाएगी नौकरी

इधर विशेषज्ञ बता रहे हैं कि अगर निलंबित डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया लगातार 48 घंटे तक जेल में रहेंगे तो नियमानुसार उनकी नौकरी भी जा सकती है। बहरहाल सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें निलंबित किया है।

यह खबरें भी पढ़ें..

जल जीवन मिशन घोटाला: छत्तीसगढ़ से 10 वां आरोपी गिरफ्तार, पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल अभी भी भूमिगत

छत्तीसगढ़ को 2 दिनों में मिले 9 आईएएस अधिकारी, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में शौकीनों के लिए खुशखबरी, होली के दिन खुलेंगी शराब दुकानें

राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को : छत्तीसगढ़ से अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर कांग्रेस में घमासान

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • राज्य प्रशासनिक सेवा
  • डिप्टी कलेक्टर
  • सस्पेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती