छत्तीसगढ़ ईडी की टीम ने जयपुर में मारा छापा

Krishna Kumar Sikander | Apr 16, 2025, 19:18 IST
Chhattisgarh ED team raided in Jaipur the sootr
छत्तीसगढ़ ईडी की टीम महादेव बेटिंग ऐप मामले में जयपुर पहुंची और वहां एक ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर पर छापेमारी की।व्यापारी के घर से कुछ दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं।

छत्तीसगढ़ ईडी की टीम महादेव बेटिंग ऐप मामले में जयपुर पहुंची और वहां एक ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर पर छापेमारी की। ईडी की टीम यहां के सोडाला स्थित एपल रेजीडेंसी में व्यापारी भरत दाधीच के फ्लैट पर जांच कर रही है। व्यापारी के घर से कुछ दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं। इसके अलावा ईडी ने इसी मामले में मध्य प्रदेश के भोपाल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दिल्ली और राजस्थान के 60 ठिकानों पर छापेमारी की है। दरअसल, ईडी को जयपुर से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल कंपनियों के सबूत मिले थे।



ये खबर भी पढ़ें... मित्तल और रुंगटा से 'लोहा' लेने को तैयार आदिवासी



कई बड़े व्यापारी पर भी ईडी की नजर

बताया जा रहा है कि ईडी ने कई नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के मुख्य संचालकों और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की है। जयपुर के कई बड़े व्यापारी पर भी ईडी की नजर है। खासकर उनलोगों पर ईडी नजर रख रही है, जिनके खाते महादेव ऐप से जुड़े पाए गए।



ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों से जुड़े 6 संगठनों पर प्रतिबंध



दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले

ईडी को छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले। इनमें से कुछ में अवैध सट्टा रैकेट में शामिल लोगों की संलिप्तता का पता चलता है। इस छापेमारी के बाद आने वाले दिनों में और खुलासे की उम्मीद है।महादेव बुक अवैध रूप से करोड़ों रुपये का लेन-देन करता है।



ये खबर भी पढ़ें... कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय को उड़ाने की मिली धमकी



बड़ा ऑनलाइन सट्टेबाज प्लेटफॉर्म

महादेव बुक पिछले कुछ सालों में देश में बड़ा ऑनलाइन सट्टेबाज प्लेटफॉर्म बन गया है। यह ऐप अवैध रूप से करोड़ों का लेन-देन करता है। इसका नेटवर्क देशभर में फैला है। इसमें प्रभावशाली लोगों की भी संलिप्तता है। ईडी ने भी पिछले साल इस घोटाले की जांच की थी और कई करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। महादेव बुक से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ़्तार किया था।



ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में डंप किए जा रहे अवैध रेत



Tags : Chhattisgarh | ED team trying to stop | raided | Jaipur | CG News | छापा





Tags:
  • ईडी
  • Jaipur
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • जयपुर
  • CG News
  • ED team trying to stop
  • छापा
  • raided