करोड़ों की ठगी केस में भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव की तलाश में छापा
Marut raj | Sept 27, 2024, 16:48 IST
Chhattisgarh Former CM Bhupesh Baghel close aide KK Srivastava search Police Raid the sootr
करोड़ों की ठगी के मामले में फरार चल रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी के यहां पुलिस ने छापा मारा है। राजधानी रायपुर की पुलिस पूर्व सीएम के करीबी केके श्रीवास्तव की तलाश में बिलासपुर गई थी।
Chhattisgarh Former CM Bhupesh Baghel : करोड़ों की ठगी के मामले में फरार चल रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी के यहां पुलिस ने छापा मारा है। राजधानी रायपुर की पुलिस पूर्व सीएम के करीबी केके श्रीवास्तव की तलाश में बिलासपुर गई थी।
रायपुर की पुलिस डीएसपी के नेतृत्व में केके श्रीवास्तव की तलाश में बिलासपुर गई थी। वहां पर अज्ञेय नगर में केके श्रीवास्तव के घर पर तलाशी ली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बिलासपुर में श्रीवास्तव के अन्य ठिकानों पर भी छापा मारा, लेकिन उसका कोई सुराग तक नहीं लगा।
केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने भूपेश बघेल सरकार में स्मार्ट सिटी में काम दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी की है। ठगी का यह केस दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट के मालिक अशोक रावत की ओर से दर्ज कराया गया है। रावत की शिकायत के अनुसार साल 2023 में कांग्रेस शासन के समय स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम दिलाने के एवज में केके श्रीवास्तव ने 15 करोड़ रुपए ठग लिए थे।
रावत से 15 करोड़ रुपए ठगने के बाद अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में गैर जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। रावत की शिकायत के अनुसार 2023 में कांग्रेस सरकार के समय आचार्य प्रो. कृष्ण के जरिए उनका केके श्रीवास्तव से संपर्क हआ था। काम दिलाने के लिए 15 करोड़ रुपए परफॉर्मेंस मनी सिक्योरिटी के रूप में लिए थे।
केके श्रीवास्तव ने स्मार्ट सिटी का पूरा काम दिलाने का झांसा देने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इनके जरिए ही 7 अलग-अलग बैंक खातों में 15 करोड़ रुपए लिए। पीड़ित के लगातार दबाव बनाने के चलते श्रीवास्तव ने राज्य सरकार के साथ ग्लोमैक्स इंडिया के नाम से फर्जी मेमोरेंडम तैयार कर व्हाट्सएप पर रावत को भेजा था।
बिलासपुर में की गई छापेमारी , DSP के नेतृत्व में गई थी टी
श्रीवास्तव पर दर्ज है ठगी का केस
पीड़ित को दे रहा जान से मारने की धमकी
ठगी के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava