स्वास्थ्य मंत्री ने भरी मीटिंग में किया बिलासपुर सिम्स के डीन और एमएस को सस्पेंड
Marut raj | Sept 23, 2024, 19:27 IST
Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal Bilaspur SIMS Dean suspended the sootr
डीन डॉ. केके सहारे और एमएस डॉ. एसके नायक को सस्पेंड करने के साथ ही मंत्री जायसवाल ने चिकित्सकों और सिम्स स्टाफ को सेवाभाव से काम करने की सलाह दी।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। काम में लापरवाही बरतने पर उन्होंने बिलासपुर सिम्स के डीन और एमएस को सस्पेंड कर दिया। दरअसल, वह सिम्स अधिशाषी समिति की बैठक में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन्हें मरीजों को हो रही परेशानी से अवगत कराया गया। इस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की।
डीन डॉ. केके सहारे और एमएस डॉ. एसके नायक को सस्पेंड करने के साथ ही मंत्री जायसवाल ने चिकित्सकों और सिम्स स्टाफ को सेवाभाव से काम करने की सलाह दी। ज्ञात हो कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बिलासपुर में सिम्स के विस्तार के रूप में कोनी में बन रहे हाॅस्पिटल भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कोनी में केन्द्र एवं राज्य सहयोग से 200 करोड़ की लागत से 10 मंजिला अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 तक तमाम निर्माण, खरीदी एवं स्टाफ भर्ती के काम पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान इसका लोकार्पण किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि नए भवन में छह गंभीर रोगों के मरीजों के इलाज के लिए 240 बेड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मंत्री ने सभी मंजिलों में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और मशीन-उपकरणों का निरीक्षण किया। सिम्स के इस विस्तारित अस्पताल भवन में छह विशेषज्ञ वाले विभाग- नेफोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीव्हीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं।
कोनी में बन रहे हाॅस्पिटल भवन का निरीक्षण किया
राज्य स्थापना सप्ताह के दौरान लोकार्पण की तैयारी
उल्लेखनीय है कि नए भवन में छह गंभीर रोगों के मरीजों के इलाज के लिए 240 बेड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मंत्री ने सभी मंजिलों में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं और मशीन-उपकरणों का निरीक्षण किया। सिम्स के इस विस्तारित अस्पताल भवन में छह विशेषज्ञ वाले विभाग- नेफोलॉजी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, सीटीव्हीएस, न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी शामिल हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari