बिना मान्यता वाले स्कूलों के एडमिशन विज्ञापन पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा शपथ पत्र

Aman Vaishnav | Mar 15, 2026, 15:10 IST
Share
chhattisgarh high court order unrecognized schools admission ads
chhattisgarh high court order unrecognized schools admission ads

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिना मान्यता वाले स्कूलों के एडमिशन विज्ञापनों पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा है कि बिना मान्यता के स्कूल एडमिशन का विज्ञापन देते हैं तो यह कोर्ट के आदेशों की अवमानना मानी जा सकती है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों के एडमिशन विज्ञापनों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को इस मामले में व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित स्कूल को भी नोटिस जारी किया गया है।यह सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की बेंच में हुई है।

एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश

सुनवाई के दौरान इंटरवीनर (हस्तक्षेपकर्ता) ने कोर्ट को बताया कि, उनकी शिकायतें 5 फरवरी 2026 को लोक शिक्षण संचालनालय ने दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी थी। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस पर कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि, वे अगले सुनवाई तक इस मामले में कार्रवाई करके रिपोर्ट पेश करें।

कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन

इंटरवीनर ने कोर्ट (छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट) के सामने एक पत्रिका में छपे एडमिशन विज्ञापन को पेश किया था। इस विज्ञापन में सत्र 2026-27 के लिए कई निजी स्कूलों में प्रवेश की शुरुआत की जानकारी दी गई थी। याचिका में यह कहा गया कि ये स्कूल बिना जरूरी मान्यता के चल रहे हैं। इसके बावजूद वे एडमिशन का विज्ञापन देकर छात्रों को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। ये कोर्ट के पुराने आदेशों का उल्लंघन है।

नोटिस जारी करने का दिया आदेश

एडमिशन के विज्ञापन में जिन स्कूलों का जिक्र किया गया है, उनमें तुलसी कृष्णा किड्स एकेडमी, मोवा के अलावा कृष्णा किड्स एकेडमी की चार ब्रांचें शामिल हैं। इस मामले में कोर्ट ने कृष्णा पब्लिक स्कूल और तुलसी (रायपुर) को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

अगली सुनवाई की तारीख 24 मार्च तय

कोर्ट की डिवीजन बेंच ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को इस मामले में पर्सनल एफिडेविट जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा है कि बिना मान्यता के स्कूल एडमिशन का विज्ञापन देते हैं तो यह कोर्ट के आदेशों की अवमानना मानी जा सकती है।

अगली सुनवाई 24 मार्च 2026 को होगी। इस दिन विभाग को कार्रवाई की स्थिति और अपना जवाब कोर्ट में पेश करना होगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

फर्जी बिलों से 12.5 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला, मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती

पैसे नहीं हैं? बिजली बिल माफ करेगी सरकार, 28 लाख 42 हजार उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत

मिशन कर्मयोगी को रफ्तार देने बनी कमेटी, CS अध्यक्ष, GAD सचिव की मार्गदर्शक भूमिका

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय
  • जस्टिस रमेश सिन्हा
  • जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती