रिश्वत का ऑडियो वायरल : हर महीने पैसे दो, वरना अधीक्षक पद से हटा देंगे, सुनें बातचीत
Marut raj | Sept 13, 2024, 22:47 IST
Chhattisgarh hostel superintendent bribe extortion audio viral clip the sootr
ऑडियो में पुरुष अधिकारी कहता है कि जो पैसे नहीं देगा, उसे हटा दिया जाएगा। उसका दावा है कि हर माह वसूल की जाने वाली राशि ऊपर तक जाती है। कांग्रेस का आरोप है कि बस्तर अंचल के आदिवासी बच्चों के हिस्से को अफसर दीमक की तरह खा रहे हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक ऑडियो जारी किया गया है। इसमें एक महिला और पुरुष के बीच में बात हो रही है। इस बातचीत के दौरान लेन-देन को लेकर बात होती है। कांग्रेस की ओर से जारी किए गए ऑडियो में आरोप लगाया गया है कि महिला आदिवासी बच्चों के लिए संचालित किए जाने वाले हॉस्टल की अधीक्षक है। वहीं, पुरुष उससे रुपयों की मांग कर रहा है। ये पैसे अफसरों को दिए जाने हैं।
कांग्रेस के एक्स हैंडल से जारी किया गया ऑडियो बीजापुर जिले का बताया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि ऑडियो को सुनने से साफ पता चलता है किकमिश्नर स्तर के अधिकारी, मंडल संयोजक उक्त हॉस्टल अधीक्षिका से हर महीने पैसे वसूल रहे हैं।
ऑडियो में पुरुष अधिकारी कहता है कि जो पैसे नहीं देगा, उसे हटा दिया जाएगा। उसका दावा है कि हर माह वसूल की जाने वाली राशि ऊपर तक जाती है। कांग्रेस का आरोप है कि बस्तर अंचल के आदिवासी बच्चों के हिस्से को अफसर दीमक की तरह खा रहे हैं। इन अफसरों को विष्णुदेव साय सरकार का संरक्षण मिला हुआ है, जहां मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी को हर महीने कमीशन पहुंचता है।
कांग्रेस की ओर से जारी किए गए ऑडियो में नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसमें यह भी साफ पता नहीं चल रहा है कि महिला किस हॉस्टल की वॉर्डन है। हालांकि, ऑडियो को सुनने से पता चलता है कि उक्त महिला से दस हजार रुपए प्रति माह तय किया गया है। अन्य हॉस्टल अधीक्षक से भी दस हजार रुपए प्रति महीना ही लिया जाता है, ऐसा ऑडियो को सुनने से पता चलता है। हालांकि, द सूत्र ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बीजापुर जिले का बताया जा रहा है ऑडियो
ऑडियो में पुरुष अधिकारी कहता है कि जो पैसे नहीं देगा, उसे हटा दिया जाएगा। उसका दावा है कि हर माह वसूल की जाने वाली राशि ऊपर तक जाती है। कांग्रेस का आरोप है कि बस्तर अंचल के आदिवासी बच्चों के हिस्से को अफसर दीमक की तरह खा रहे हैं। इन अफसरों को विष्णुदेव साय सरकार का संरक्षण मिला हुआ है, जहां मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी को हर महीने कमीशन पहुंचता है।
दस हजार रुपए महीना तय किया
सुनें वायरल ऑडियो
बीजापुर जिले से वायरल हुई इस ऑडियो से साफ है कि कमिश्नर स्तर के अधिकारी मंडल संयोजक, हॉस्टल अधीक्षिका से हर महीने पैसे वसूल रहे हैं। अधिकारी खुद बयां कर रहे हैं कि पैसा ऊपर तक जाता है नहीं दोगे तो हटा दिए जाओगे।
बस्तर अंचल के आदिवासी बच्चों के हिस्से को दीमक की तरह चर रहे इन… pic.twitter.com/D7VYmgcqC9
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) September 13, 2024
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
By Harrison Masih
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
By Jageshwar prasad
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
By Arohi Raj
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
By VINAY VERMA
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
By Arohi Raj