सोशल मीडिया पर दिखेगा नया छत्तीसगढ़, इन्फ्लूएंसरों के जरिए प्रचार करेगा विभाग

VINAY VERMA | Sept 09, 2026, 20:51 IST
Share
सोशल मीडिया पर दिखेगा नया छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया पर दिखेगा नया छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार विकास और पर्यटन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों की मदद लेगी। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इन्फ्लूएंसर प्रदेश के पर्यटन स्थल, विकास कार्य और सरकारी योजनाओं को वीडियो और रील के जरिए दिखाएंगे।

Raipur। छत्तीसगढ़ सरकार अब विकास की कहानी लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों का सहारा लेने जा रही है। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने तय किया है कि देश और प्रदेश के चर्चित इन्फ्लूएंसरों के जरिए छत्तीसगढ़ की बदली तस्वीर दिखाई जाएगी। पर्यटन स्थल, नई सुविधाएं, विकास काम और बदलता छत्तीसगढ़ अब सोशल मीडिया कंटेंट का हिस्सा बनेंगे। इस पूरी कवायद का खर्च पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उठाएगा।

सोशल मीडिया पर दिखेगा विकास

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के दौरान इन्फ्लूएंसरों को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ले जाकर पर्यटन और विकास से जुड़ी तस्वीरें दिखाई जाएंगी। इसके बाद वे वीडियो, रील और दूसरे डिजिटल कंटेंट के जरिए इसे अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाएंगे।

सरकार की कोशिश साफ है। जिस युवा तक सरकारी विज्ञापन या पारंपरिक प्रचार नहीं पहुंचता, वहां सोशल मीडिया के जरिए पहुंच बनाई जाए। यानी योजनाओं और विकास की कहानी अब सरकारी पोस्टर से निकलकर इंस्टाग्राम, यूट्यूब और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी।

सरकारी योजनाओं की कहानी मंच से

संस्कृति विभाग भी पीछे नहीं रहेगा। प्रदेश के स्कूल-कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और सार्वजनिक जगहों पर नुक्कड़ नाटक होंगे। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों की जिंदगी में आए बदलाव की कहानियां दिखाई जाएंगी।

स्थानीय बोली, लोकगीत, संगीत और संवाद के जरिए योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। असली लाभार्थियों की कहानियों को भी इन प्रस्तुतियों का हिस्सा बनाया जाएगा। मकसद यह है कि योजना की जानकारी सिर्फ सरकारी भाषा में न रहे, बल्कि लोगों को कहानी और मनोरंजन के जरिए समझाई जाए।

युवाओं पर सबसे बड़ा फोकस

स्कूल-कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को जोड़ा जाएगा। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों के जरिए डिजिटल दर्शकों तक पहुंच बनाई जाएगी। सरकार ने प्रचार के पुराने तरीकों के साथ अब डिजिटल दुनिया को भी अभियान का बड़ा माध्यम बना लिया है।

एक महीने चलेगा प्रचार का अभियान

सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया’, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, कहानी बदलाव की, सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसी गतिविधियां होंगी। ‘सरकार आपके द्वार’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ भी इसमें शामिल हैं।

सवाल खर्च और असर पर भी

सरकार इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने की बात कर रही है। लेकिन इन्फ्लूएंसरों पर होने वाले खर्च और उससे मिलने वाले नतीजों पर भी नजर रहेगी। असली सवाल यही है कि सोशल मीडिया पर चमकती रीलों से कितना विकास जमीन तक पहुंचेगा और कितना सिर्फ प्रचार बनकर रह जाएगा।

संस्कृति और पर्यटन विभाग ने फिलहाल प्रचार का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसमें लोककला से लेकर सोशल मीडिया तक हर मंच का इस्तेमाल होगा। अब देखना यह है कि इन्फ्लूएंसरों की रील में दिखने वाला छत्तीसगढ़ जमीन पर आम लोगों को कितना नजर आता है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ सरकार इन्फ्लूएंसरों की मदद क्यों लेने जा रही है?
    सरकार सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और डिजिटल दर्शकों तक विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाना चाहती है।
  2. इन्फ्लूएंसर छत्तीसगढ़ में क्या प्रचार करेंगे?
    इन्फ्लूएंसर प्रदेश के पर्यटन स्थल, विकास कार्य, नई सुविधाएं और सरकारी योजनाओं से जुड़ी कहानियां वीडियो और रील के माध्यम से दिखाएंगे।
  3. सेवा संकल्प अभियान कब से कब तक चलेगा?
    सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सोशल मीडिया और लोक कला के जरिए प्रचार कार्यक्रम होंगे।

ये खबरें भी पढ़े...

अब मनमर्जी के वीडियो नहीं दिखा पाएंगे Insta-Yt-fb, सोशल मीडिया एल्गोरिदम पर लगेगी लगाम

49 हजार बच्चों का सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से पूछा- विशेष शिक्षक कब मिलेंगे?

छत्तीसगढ़ में विवादों में संस्कृति विभाग की भर्ती प्रक्रिया, अभ्यर्थियों ने लगाए गड़बड़ी के आरोप, हाईकोर्ट में याचिका दायर

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • संस्कृति विभाग
  • सोशल मीडिया
  • पर्यटन विभाग
  • प्रचार
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे