छत्तीसगढ़ में 9 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

VINAY VERMA | Mar 06, 2026, 23:16 IST
Photograph: (thesootr)
छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों को समयमान वेतनमान और लेवल-12 का लाभ मिलेगा। 2014 से 2017 बैच के अधिकारियों को समयमान वेतनमान मिला।

News In Short

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी।
  • पदोन्नति के साथ अधिकारियों को लेवल-12 वेतनमान का लाभ मिलेगा।
  • 2014 से 2017 बैच के अधिकारियों को समयमान वेतनमान मिला।
  • गृह विभाग की कैरियर प्रबंधन शाखा आगे की प्रक्रिया करेगी।
  • इस पदोन्नति से पुलिस विभाग में अधिकारियों की प्रगति को गति मिलेगी।

News In Detail

छत्तीसगढ़ सरकार ने आईपीएस यानी भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को समयमान वेतनमान के तहत पदोन्नत किया गया है।



पदोन्नति के साथ इन अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 का लाभ मिलेगा। यह आदेश राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लागू किया गया है।



इन आईपीएस को मिला लाभ

जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा 2014 बैच के कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें अशोक चौबे, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार ध्रुव, कृष्णा ठाकुर, देवेंद्र सिंह मरावी और विकास कुमार ठाकुर का नाम शामिल है। इन सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 से पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है। लंबे समय से सेवा दे रहे इन अधिकारियों को समयमान के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है।



ips officers promotion


अन्य बैच के अधिकारियों को भी लाभ

इसके अलावा अन्य बैच के अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है। भारतीय पुलिस सेवा 2015 बैच के अधिकारी प्रफुल्ल ठाकुर को 1 जनवरी 2024 से पदोन्नति का लाभ मिलेगा।



वहीं भापुसे 2016 बैच के अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय को 1 जनवरी 2025 से पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही भापुसे 2017 बैच के अधिकारी पंकज शुक्ला को 1 जनवरी 2026 से पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।



समयमान वेतनमान में दिया गया लाभ

गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियम 2016 के प्रावधानों के तहत इन अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान (लेवल-12) प्रदान किया गया है। यह पदोन्नति समयमान के आधार पर दी गई है, जिसमें सेवा अवधि पूरी करने के बाद अधिकारियों को उच्च वेतनमान का लाभ मिलता है।



मंत्रालय में कैरियर प्रबंधन शाखा करेगी आगे की प्रक्रिया

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन अधिकारियों के संबंध में आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया गृह विभाग की कैरियर प्रबंधन शाखा द्वारा पूरी की जाएगी। इसके तहत सेवा अभिलेखों में आवश्यक प्रविष्टियां की जाएंगी और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी जाएगी। राज्य सरकार के इस फैसले से पुलिस विभाग के अधिकारियों के कैरियर प्रगति को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



मंत्रालय में तीन अधिकारियों को पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश



UPSC Result 2025: रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल की 35वीं रैंक, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान



UPSC में छत्तीसगढ़ के होनहारों का कमाल; दर्शना सिंह और DSP डायमंड सिंह ध्रुव अब बनेंगे IPS



पढ़ाई छोड़ कमाई में लगे छत्तीसगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी, तीन साल में 40 डीईओ पर घूसखोरी और गड़बड़ी का आरोप





Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • पदोन्नति
  • गृह विभाग
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • समयमान वेतनमान