पढ़ाई छोड़ कमाई में लगे छत्तीसगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी, तीन साल में 40 डीईओ पर घूसखोरी और गड़बड़ी का आरोप

Arun Tiwari | Mar 06, 2026, 15:46 IST
Share
cg-40-deo-corruption-cases-3-years-education-department
cg-40-deo-corruption-cases-3-years-education-department

छत्तीसगढ़ में जब घूसखोर हों शिक्षा के अफसर तो कैसे सुधरे पढ़ाई का स्तर। छत्तीसगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी यानी डीईओ पर ही अनियमितता, भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोप हों तो फिर पढ़ाई लिखाई के सुधार की उम्मीद करना बेमानी है।

NEWS IN SHORT

    . हर महीने एक शिक्षा अधिकारी करॅप्शन में फंसा
    . 40 डीईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप
    . तीन साल में 40 डीईओ पर घूसखोरी के आरोप
    . किसी ने खरीदी तो किसी ने पोस्टिंग में की गड़बड़ी

    NEWS IN DETAIL

    छत्तीसगढ़ के घूसखोर अफसर

    छत्तीसगढ़ में अगर शिक्षा व्यवस्था की कमान ही घूसखोर अफसरों के हाथ में हो तो पढ़ाई का स्तर सुधरने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) जब खुद अनियमितता, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों में घिरे हों तो शिक्षा सुधार केवल कागज़ों तक ही सीमित रह जाता है।

    रिश्वत मांगना, खरीदी में गड़बड़ी करना, नियमों को ताक पर रखकर पोस्टिंग करना और सरकारी किताबों को कबाड़ में बेच देना। ये आरोप आज प्रदेश के कई डीईओ पर लग चुके हैं। ऐसे हालात में यह सवाल स्वाभाविक है कि जिन अधिकारियों का ध्यान निजी फायदे में लगा हो वे बच्चों की पढ़ाई और स्कूलों की गुणवत्ता पर कैसे ध्यान देंगे।

    आंकड़े भी बेहद चौंकाने वाले हैं। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश के 40 जिला शिक्षा अधिकारी भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के मामलों में आरोपी हैं। देखा जाए तो हर महीने एक डीईओ किसी न किसी भ्रष्टाचार के मामले में फंसा है।

    ये जिला शिक्षा अधिकारी दागी :

    साल 2022-23 :

    . जेके प्रसाद, जशपुर
    नियम विरुद्ध शिक्षकों के पदांकन में अनियमितता
    दोष सिद्ध नहीं पाया गया

    . भोपाल तांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद
    सवा तीन करोड़ की खरीदी में अनियमितता
    दोष सिद्ध पाया गया,कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    . मधुलिका तिवारी,बेमेतरा
    प्रायोगिक सामग्री और फर्नीचर खरीदी में अनियमितता
    आंशिक दोष सिद्ध, चेतावनी देकर छोड़ा गया

    .राजेश मिश्रा,कोंडागांव
    नियम विरुद्ध शिक्षकों का तबादला, फर्नीचर खरीदी में अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .जीपी भारद्वाज मुंगेली
    सूखा राहत सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .विनोद राय,सूरजपुर
    खरीदी में भ्रष्टाचार
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .मधुलिका तिवारी,जशपुर
    प्रमोशन में नियम विरुद्ध पोस्टिंग,अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .चैनू सिंह ध्रुव,बलौदाबाजार
    नियम विरुद्ध पोस्टिंग
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .राजेश मिश्रा,कोंडागांव
    सेवा भर्ती नियमों के खिलाफ ग्रंथपाल की भर्ती
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    . केएस तोमर,जांजगीर चांपा
    अनुकंपा नियुक्ति में करीबी रिश्तेदारों को नियुक्ति
    निलंबित,कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .प्रमोद कुमार ठाकुर,बीजापुर
    मरम्मत और निर्माण में अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .जेकेएस प्रसाद,जशपुर
    पोर्टल में पद खाली होने की गलत जानकारी भरना
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .जेकेएस प्रसाद,जशपुर
    अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    साल 2023-24

    .अशोक पटेल,कोंडागांव
    पदस्थापना में अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .एचआर सोम,राजनांदगांव
    विधि विरुद्ध अनुकंपा नियुक्ति
    दोष सिद्ध नहीं,कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .डीएस चौहान, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी
    नियम विरुद्ध पदोन्नति
    दोष सिद्ध नहीं, कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .रामललित पटेल,सूरजपुर
    3 करोड़ 40 लाख की खाद्य सामग्री खरीदी में अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .राकेश शर्मा,बलौदाबाजार
    आत्मानंद स्कूलों में नियुक्ति में अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .आरपी गिरे,कांकेर
    पदोन्नति आदेश की जांच के संबंध में
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .संजय गुप्ता, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी,सरगुजा
    सायकल खरीदी में नियमों का पालन नहीं
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .कमल कपूर बंजारे,मोहेला मानपुर
    आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती में गड़बड़ी
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .पी दासरथी,बिलासपुर
    अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता
    कार्यवाहीं प्रक्रियाधीन

    .शशिकुमार प्रसाद,बिलासपुर
    अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता
    कार्यवाहीं प्रक्रियाधीन

    .रामानंद हीराधर,बिलासपुर
    अनुकंपा नियुक्ति में अनियमितता
    कार्यवाहीं प्रक्रियाधीन

    .बीएल कुर्रे,महासमुंद
    सामान्य भविष्य निधि खाते में पर्याप्त राशि न होने के बाद भी आहरण
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    साल 2024-25

    .एस चंद्रसेन,महासमुंद
    प्रधान पाठक पदोन्नति नियम विरुद्ध
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .भारती प्रधान,जगदलपुर
    ईओडब्ल्यू में शिकायत
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .हिमांशु भारतीय,रायपुर
    मान्यता संबंधी घोटाला
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .विजय कुमार खंडेलवाल,रायपुर
    मान्यता संबंधी घोटाला
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .आरएल ठाकुर,रायपुर
    मान्यता संबंधी अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .रामललित पटेल,सूरजपुर
    रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की गिरफ्तारी संबंध में
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .एलपी पटेल,सारंगढ़
    कलेक्टर के उड़नदस्ता में बिना अनुमति परिवर्तन
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .आदित्य खरे,राजनांदगांव
    लाखों किताबें कबाड़ के भाव में बेचने के संबंध में
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .अभय जायसवाल,राजनांदगांव
    लाखों किताबें कबाड़ के भाव में बेचने के संबंध में
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .प्रमोद कुमार भटनागर,जशपुर
    लाखों किताबें कबाड़ के भाव में बेचने के संबंध में
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    . तेजराम जगदल्ले,धमतरी
    लाखों किताबें कबाड़ के भाव में बेचने के संबंध में
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    . रामललित पटेल,सूरजपुर,जेल में बंद
    लाखों किताबें कबाड़ के भाव में बेचने के संबंध में
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    साल 2025-26

    .डीएम मिश्रा,सारंगढ़
    आवश्यकता से अधिक यूनिफॉर्म की जानकारी देना
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .अशोक कुमार सिन्हा,सरगुजा
    युक्तियुक्तकरण में अनियमितता
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    .बी बाखला, रिटायर्ड डीईओ,रायगढ़
    क्रय प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत
    कार्यवाही प्रक्रियाधीन

    Sootr Knowledge :

    जिला शिक्षा अधिकारी पढ़ाई लिखाई की रीढ़ माने जाते हैं। वे ही उस जिले के स्कूलों का पूरा प्रबंधन करते हैं। उन पर जिले में स्कूल शिक्षा की निगरानी, शिक्षकों की पदस्थापना व तबादले, शैक्षणिक सामग्री और खरीदी की देखरेख और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण काम होते हैं। यदि उन पर ही गड़बड़ी के आरोप हों तो फिर पढ़ाई लिखाई के स्तर को समझा जा सकता है।

    important points :

    शिक्षा सुधार की जिम्मेदारी जिन अफसरों पर है, वही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे
    . तीन साल में 40 डीईओ पर गड़बड़ी और घूसखोरी के आरोप
    . रिश्वत और अनियमितताओं से शिक्षा व्यवस्था की साख को नुकसान
    . खरीदी और पोस्टिंग में गड़बड़ी से स्कूलों पर सीधा असर
    . सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने जैसे गंभीर आरोप
    . निगरानी और जवाबदेही तंत्र पर सवाल

    अब आगे क्या :

    इन सभी डीईओ के खिलाफ कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। सरकार को कई अफसरों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी डीईओ के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

    निष्कर्ष

    रायपुर से लेकर जिलों तक फैली इस स्थिति ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब निगरानी और जवाबदेही का तंत्र ही कमजोर हो तो शिक्षा सुधार की योजनाएं जमीन पर उतरने से पहले ही दम तोड़ देती हैं।

    ये खबरें भी पढ़ें...

    युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप: डीईओ और बीईओ के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

    बिलासपुर के पूर्व डीईओ अनिल तिवारी को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की अर्जी

    महिला टीचर स्कूल में रोजाना करती थी ऐसी हरकत, DEO ने किया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला...

    छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था का नया मॉडल, अब कमजोर नहीं काबिल बनेंगे बच्चे, भाषा और गणित पर खास फोकस

    Tags:
    • छत्तीसगढ़
    • शिक्षा विभाग
    • भ्रष्टाचार
    • जिला शिक्षा अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती