मंत्रालय में तीन अधिकारियों को पदोन्नति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

VINAY VERMA | Mar 06, 2026, 22:59 IST
Share
chhattisgarh government promotes
Photograph: (thesootr)

छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इन पदोन्नतियों का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करना है। सतीश कुमार ठाकुर को स्टाफ ऑफिसर के रूप में पदोन्नत किया है।

News In Short

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन अधिकारियों को पदोन्नति दी।
  • सतीश कुमार ठाकुर को स्टाफ ऑफिसर के रूप में पदोन्नति मिली।
  • संतोष कुमार पवार को वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर के पद पर पदोन्नति।
  • सुभागिनी के. एक्का को स्टाफ ऑफिसर के रूप में पदोन्नति मिली।
  • पदोन्नति से वरिष्ठता पर कोई असर नहीं होगा।

News In Detail

छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय सेवा के तीन अधिकारियों को पदोन्नति दिया है। इसके अलावा उनके पद और वेतनमान में बढ़ोतरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार यह पदोन्नति, कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। मंत्रालय स्तर पर इन पदोन्नतियों को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और अनुभवी अधिकारियों को अधिक जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सतीश कुमार ठाकुर बने स्टाफ ऑफिसर

जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के अधिकारी सतीश कुमार ठाकुर को स्टाफ ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है। ठाकुर वर्तमान में सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निजी स्थापना में निजी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि यह पदोन्नति उनके द्वारा नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

government promotes (3)
government promotes (3)


संतोष कुमार पवार भी पदोन्नत

इसी तरह फॉरेस्ट के अपर मुख्य सचिव की निजी स्थापना के अधिकारी को भी पदोन्नति दी गई है। स्टाफ ऑफिसर संतोष कुमार पवार को वरिष्ठ स्टाफ ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नति के साथ उनकी सैलरी बढ़ाई गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार पवार लंबे समय से सचिवालय में विभिन्न जिम्मेदार पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

government promotes
government promotes


सुभागिनी के. एक्का को भी पदोन्नति

सामान्य प्रशासन विभाग ने एक अन्य आदेश में सुभागिनी के. एक्का को भी पदोन्नत किया है। वे वर्तमान में संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग की निजी स्थापना में निजी सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पदोन्नति के बाद उन्हें स्टाफ ऑफिसर के पद पर पदस्थ किया गया है।

government promotes (2)
government promotes (2)


पदोन्नति से वरिष्ठता प्रभावित नहीं

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन पदोन्नतियों से संबंधित अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी। पदोन्नति के आधार पर वरिष्ठता का दावा मान्य नहीं किया जाएगा।

आदेश की कॉपी संबंधित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, महालेखाकार, मुख्य सचिव कार्यालय और अन्य विभागों को भेज दी गई है, ताकि आवश्यक प्रशासनिक विभागीय प्रकिया पूरी की जा सके। मंत्रालय के अधिकारियों का मानना है कि इन पदोन्नतियों से विभागीय कामकाज में समन्वय और दक्षता बढ़ेगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

UPSC Result 2025: रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने हासिल की 35वीं रैंक, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान

होली में गुलाल लगाने के बहाने घर में घुसे 4 दरिंदे, युवती से किया गैंगरेप

UPSC में छत्तीसगढ़ के होनहारों का कमाल; दर्शना सिंह और DSP डायमंड सिंह ध्रुव अब बनेंगे IPS

पढ़ाई छोड़ कमाई में लगे छत्तीसगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी, तीन साल में 40 डीईओ पर घूसखोरी और गड़बड़ी का आरोप

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • पदोन्नति
  • मंत्रालय
  • मुख्य सचिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच