शहर के बीचों बीच बेटे के सामने मां और भाई का मर्डर, वजह जान चौंक जाएंगे आप
Marut raj | Jul 11, 2024, 12:03 IST
Chhattisgarh Jagdalpur double murder case द सूत्र
हमलावरों ने पीछे वाले गेट से घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर एक के बाद एक हमला कर दिया। इसमें मां और बड़े बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई। हमले की वजह चोरी थी, लेकिन किसी और के यहां बदमाश लूट करना चाहते थे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर से मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के बीचों बीच किराना कारोबारी के यहां खूनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इसमें मां और उसके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वहीं, परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने वारदात की जो वजह बताई है, वह चौंकाने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक में गायत्री गुप्ता ( 50 ) अपने दो बेटों नीलेश ( 32 ) और नितेश (29 ) के साथ रहती थीं। घर के सामने ही इनकी किराने की दुकान है। मां और बड़ा बेटा दुकान संभालते थे, वहीं छोटा बेटा अन्य काम करता है। ये तीनों ही लोग बीती रात शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
करीब 11 बजे घर वापस लौटने के बाद रात को तीनों ही गहरी नींद में थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पीछे दरवाजे से घर में घुसकर तीनों पर एक के बाद एक हमला कर दिया। इसमें मां और बड़े बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने दूसरे बेटे नितेश को बंधक बनाकर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसे बाथरूम के पास मृत अवस्था में छोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
नितेश ने पुलिस को बताया है कि देर रात चार लोग घर में घुसे हुए थे और उनके मकान से लगे त्रिशला ज्वेलर्स में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान घायल युवक की नींद खुली और उसके जोर से चिल्लाने पर चारों ने मिलकर उसे बांध दिया और पीटा। इस बीच घायल की अवाज से मां और बड़ा भाई नीलेश भी जाग गए और उसके कमरे में पहुंच गए। कमरे में खड़े हमलावरों ने दोनों पर हथौड़े से हमला दर दिया। इससे मां और बड़े भाई की मौत हो गई।
शादी में शामिल होकर लौटा था परिवार
पीछे के गेट से घुसे हमलावर
इसलिए दिया वारदात को अंजाम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari