बीजेपी सांसद भोजराज नाग की अधिकारियों को चेतावनी, बोले- नींबू काटकर उतार दूंगा भूत, सुधर जाएं अधिकारी
Vikram Jain | Oct 11, 2024, 23:57 IST
Chhattisgarh Kanker BJP MP Bhojraj Nag lemon exorcise the ghost by cutting lemon statement
कांकेर से बीजेपी सांसद भोजराज नाग का एक फिर अलग अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पुरानी मानसिकता के अधिकारी सुधर जाएं नहीं तो नींबू काटकर उतार भूत दूंगा।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद भोजराज नाग एक फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। सांसद भोजराज नाग का अनोखा बयान सामने आया है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि नींबू काटकर भूत उतार दूंगा। सरकार के विकास कार्य में बाधा आ रही है उसे मैं नींबू काटकर दूर कर दूंगा। चुनाव जीतने को 5 महीने हो गए है, जैसे ही 6 महीने हो जाएंगे तो फिर से भूत उतारना शुरू कर दूंगा।
सांसद भोजराज नाग ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ अधिकारी पुरानी मानसिकता के हैं, वह अपनी मानसिकता छोड़ दें। 6 महीने बाद फिर काम करेंगे, जिसमें किसी प्रकार का रोड़ा नहीं आना चाहिए। दरअसल, भोजराज नाग कांकेर के पखांजूर में जिला स्तरीय आवास मेला में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से यह बयान दिया।
सांसद नाग ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्या को सरकार की योजना के अनुसार पूरा करेंगे। यदि कोई बाधा आती है तो उसको नींबू काट कर दूर कर देंगे। इसका मतलब जो नकारात्मक शक्ति है उसे दूर करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सभी लोग सकारात्मक शक्ति है, पार्टी कार्यकर्ता है, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी हैं।
मीडिया से चर्चा में सांसद नाग ने अपने बयान को लेकर सफाई में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को कुछ लोग चाहे वो ठेकेदार हो या अधिकारी-कर्मचारी पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना और जल जीवन मिशन के काम में लापरवाही बरती जा रही है।
ऐसे अधिकारियों को सचेत करना चाहता हूं, नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से हमारी सरकार काम कर रही है, यदि ऐसे लोग इन कामों में बाधा पैदा करेंगे तो ऐसे लोगों का नींबू काटा जाएगा।
सांसद भोजराज नाग इससे पहले भी विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। वह धरना प्रदर्शन के दौरान आक्रामक नजर आ चुके हैं। उन्होंने एक बार प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के अधिकारियों को लेकर कहा था कि मैं कई बार अधिकारियों का भूत उतारा हूं, जनप्रतिनिधि भी हूं, बैगा भी हूं। अधिकारियों का भूत उतार दूंगा। लोकसभा चुनाव के समय में चुनावी सभा में भी भोजराज नाग ने नींबू काट कर समस्या दूर करने की बात की थी।
अधिकारियों को दी चेतावनी
सांसद नाग ने कहा कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की समस्या को सरकार की योजना के अनुसार पूरा करेंगे। यदि कोई बाधा आती है तो उसको नींबू काट कर दूर कर देंगे। इसका मतलब जो नकारात्मक शक्ति है उसे दूर करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सभी लोग सकारात्मक शक्ति है, पार्टी कार्यकर्ता है, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी हैं।
नींबू काटने वाले बयान पर दी सफाई
ऐसे अधिकारियों को सचेत करना चाहता हूं, नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से हमारी सरकार काम कर रही है, यदि ऐसे लोग इन कामों में बाधा पैदा करेंगे तो ऐसे लोगों का नींबू काटा जाएगा।
पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं भोजराज नाग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari