लोहारीडीह हत्याकांड : कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया, सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
Marut raj | Updated:
Chhattisgarh Kawardha Loharidih murder case update the sootr
राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर कांग्रेस हमलावर पहले से ही है। ऐसे में मृत युवक की मां द्वारा बड़ा खुलासा किए जाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के लोहारीडीह हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। जेल में मृत युवक की मां ने बड़ा खुलासा किया है। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर कांग्रेस हमलावर पहले से ही है। ऐसे में मृत युवक की मां द्वारा बड़ा खुलासा किए जाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस शनिवार यानी 21 सितंबर को प्रदेशव्यापी बंद कराने जा रही है।
ज्ञात हो कि लोहारीडीह में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रशांत साहू नाम का युवक भी था। प्रशांत की मां सरस्वती बाई को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रशांत की 19 सितंबर को जेल में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए जेल से आईं थीं।
इसी दौरान उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें नंगा करके मारा था। उन्हें खून की उल्टियां हुईं थीं। उनके सीने, कमर और शरीर के हर हिस्से में अभी भी दर्द है। उन्होंने बताया कि लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। थाने में और लोग भी हैं। उन सभी को पुलिस ने पीटा है। उन्होंने बताया कि गांववालों की उंगलियां तोड़ दी गईं हैं। ग्रामीणों की जांघ में सूजन आ गई है।
सरकार से मिले मुआवजे को मृतक प्रशांत साहू की मां सरस्वती बाई ने लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। वहीं प्रशांत के भाई दीपक साहू का आरोप है कि पुलिस ने बेरहमी से उनके भाई को मारा है। भविष्य में ऐसा किसी और के साथ न हो, इसलिए उनकी समाज से अपील है कि वे साथ आएं और न्याय दिलाएं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत की मां का सनसनीखेज आरोप
इसी दौरान उन्होंने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें नंगा करके मारा था। उन्हें खून की उल्टियां हुईं थीं। उनके सीने, कमर और शरीर के हर हिस्से में अभी भी दर्द है। उन्होंने बताया कि लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। थाने में और लोग भी हैं। उन सभी को पुलिस ने पीटा है। उन्होंने बताया कि गांववालों की उंगलियां तोड़ दी गईं हैं। ग्रामीणों की जांघ में सूजन आ गई है।
मां ने बेटे की मौत का मुआवजा लेने से किया इनकार
सीएम के निर्देश पर कलेक्टर-एसपी को हटाया
मुख्यमंत्री ने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बालिका को पीटते हुए पुलिस का वीडियो वायरल...
कवर्धा, छत्तीसगढ़ : पुलिस ने निर्दोष बच्ची को पीटा, कांग्रेस नेता और पूर्व CM भूपेश बघेल ने जारी किया वीडियो।#Chhattisgarh #ChhattisgarhNews #bhupeshbaghel #cgpolice #news #TheSootr | @bhupeshbaghel @INCChhattisgarh @BJP4CGState @vishnudsai @CG_Police pic.twitter.com/Lr5wz5W0G4
— The Sootr (MP-CG) (@TSootr63686) September 20, 2024
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय
By Arohi Raj
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
By Umeshwari Baghel
विधायक ने एहसान जताया तो युवक ने उतार दिया कर्ज! जनता से पैसे इकट्ठा कर लाइव ट्रांजक्शन किया, बोला-अब कोई लेना देना नहीं
By Aman Vaishnav
उदयपुर पंचायत चुनाव में 1 वोट का थ्रिलर, गोगुंदा में छगनी बाई ने रेखा बाई को हराया, 18 मुकाबले 64 वोट से कम अंतर के
By Jageshwar Prasad