NMDC माइनिंग एरिया से लौह अयस्क की तस्करी , रायपुर स्पॉन्ज आयरन फैक्ट्री में जा रहा था माल
Marut raj | Oct 02, 2024, 16:51 IST
Chhattisgarh Kirandul NMDC mining area iron ore theft
Chhattisgarh NMDC : एनएमडीसी माइंस एरिया में लौह अयस्क परिवहन करने वाली गाड़ियों को खनन, वन विभाग की जांच के बाद ही निकलने दिया जाता है। इसके बाद भी तस्करी रुक नहीं रही है।
Chhattisgarh Kirandul NMDC : एनएमडीसी के छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले में स्थित माइनिंग एरिया से लौह अयस्क की तस्करी का मामला सामने आया है।
लौह अयस्क ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया है। बताया गया है कि लौह अयस्क किरंदुल के माइनिंग यार्ड एमबी साइडिंग से पालनार, नकुलनार होते हुए रायपुर ले जाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी NMDC की साइट से लौह अयस्क की चोरी की जा रही है। ट्रक से माल ले जाया जा रहा है।
इस पर दंतेवाड़ा पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया। पकड़े गए दोनों ट्रकों में 50- 50 टन के लगभग माल भरा हुआ था। इसकी बाजार में कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
ट्रक ड्राइवर और गिट्टी दलाल झलम गुप्ता का कहना है कि एमबी साइडिंग से भरी गई है। एनएमडीसी खनन क्षेत्र के ठेकेदारों पोकलेन गाड़ियों के ड्राइवर को अवैध गिट्टी भरने के लिए 10 हजार रुपए दिए हैं। दस हजार में एक ट्रिप गिट्टी भर दी जाती है। इसे रायपुर स्पॉन्ज आयरन फैक्ट्री में बेचा जाता है।
जानकारी के अनुसार NMDC की साइट से लौह अयस्क की तस्कर के लिए पूरा सिंडिकेट बना हुआ है। ये लोग लंबे समय से वन विभाग, माइनिंग और पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या वन विभाग, माइनिंग और पुलिस की आंखों में एक साथ धूल झोंकी जा सकती है।
जाहिर है कि सिंडिकेट की प्रशासन में के साथ मिलीभगत से ही ऐसा होना संभव है। ज्ञात हो कि एनएमडीसी माइंस एरिया में लौह अयस्क परिवहन करने वाली गाड़ियों को खनन, वन विभाग की जांच के बाद ही निकलने दिया जाता है।
औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से किरंदुल में CISF जवान, किरंदुल थाने के जवान भी इस क्षेत्र लगातार गश्त करते हैं।
लौह अयस्क ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया है। बताया गया है कि लौह अयस्क किरंदुल के माइनिंग यार्ड एमबी साइडिंग से पालनार, नकुलनार होते हुए रायपुर ले जाया जा रहा था।
100 टन माल पकड़ा गया
इस पर दंतेवाड़ा पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया। पकड़े गए दोनों ट्रकों में 50- 50 टन के लगभग माल भरा हुआ था। इसकी बाजार में कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
10 हजार रुपए में एक ट्रिप
सभी की आंखों में झोंक रहे धूल ?
जाहिर है कि सिंडिकेट की प्रशासन में के साथ मिलीभगत से ही ऐसा होना संभव है। ज्ञात हो कि एनएमडीसी माइंस एरिया में लौह अयस्क परिवहन करने वाली गाड़ियों को खनन, वन विभाग की जांच के बाद ही निकलने दिया जाता है।
औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से किरंदुल में CISF जवान, किरंदुल थाने के जवान भी इस क्षेत्र लगातार गश्त करते हैं।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel