ब्लास्ट AC से निकली जहरीली गैस से 2 की मौत , आप भी रहें सतर्क

Kanak Durga Jha | Published:
Share
fire accident in raipur two died the sootr.jpg
symbolic photo

रायपुर के व्यापारिक केंद्रों में शामिल देवेंद्र नगर की एक व्यापारिक बिल्डिंग में एसी ब्लास्ट हो गया। एसी ब्लास्ट होने की वजह से जहरीली गैस निकली, जिसकी वजह से मौके पर मौजूद बीजेपी नेता के भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर की प्राइम लोकेशन में शामिल देवेंद्र नगर सेक्टर एक में स्थित एक बिल्डिंग में बनी ऑफिस में एसी ब्लास्ट हो गया। एसी ब्लास्ट होने से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसमें दम घुटने की वजह से मौके पर मौजूद BJP नेता सहित 2 की मौत हो गई।

दम घुटने की वजह से गई जान

जानकारी के अनुसार AC फटने से कमरे के अंदर धुआं भर गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि खिड़की के कांच तक फूट गए। दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान ( 48 ) और मशरत खान ( 26 ) के रूप में हुई है। आरिफ मंजूर खान BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मखमूर खान के छोटे भाई थे।

स्थानीय पार्षद बंटी होरा के अनुसार सेक्टर-1 में रेसिडेंशियल कम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें ऑटोमेशन आर्ट कंपनी का दफ्तर है। इसी में ब्लास्ट हुआ है। सिविल लाइन CSP अजय कुमार का कहना है कि दफ्तर सेकंड फ्लोर पर है। इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।

FAQ

  1. यह हादसा कहां और कैसे हुआ?
    यह हादसा रायपुर के देवेन्द्र नगर में हुआ है। AC फटने से आ्ग लग गई, जिससे जहरीला धुआं उठने लगा। धुएं से दोनों दम घुटने लगा। इस हादसें में दोनों की मौत हो गई
  2. AC फटने पर क्या करें?
    AC फटने पर तुरंत मेन स्विच से बिजली बंद कर दें। इससे और किसी इलेक्ट्रिक उपकरण में शॉर्ट सर्किट का खतरा कम होगा।
  3. AC फटने पर अपनी जान कैसे बचाएं ?
    खिड़कियाँ और दरवाजे खोलकर कमरे से धुआं बाहर निकालने की कोशिश करें। इससे गैस और धुएं के कारण दम घुटने का खतरा कम हो सकता है।
  4. खुद को और दूसरों को सुरक्षित करें
    यदि AC में आग लगी है या धुआं निकल रहा है, तुरंत सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 70 लाख महतारी को दिया दीपावली का तोहफा

राष्ट्रपति आज से 2 दिन छत्तीसगढ़ में , कार्यक्रम में स्मार्ट वॉच बैन

दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हाईअलर्ट पर पुलिस

सीएम ने दिया दीपावली का तोहफा , महतारी वंदन के आज खाते में आएंगे पैसे



Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
दुबई से खुलेगा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का राज: अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू गिरफ्तार, अब मिलेगा 2883 करोड़ की काली कमाई का हिसाब!

By VINAY VERMA

दुबई से खुलेगा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का राज: अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू गिरफ्तार, अब मिलेगा 2883 करोड़ की काली कमाई का हिसाब!
इंदौर में धमकियों के बीच दिलजीत के शो का क्रेज कम, गोल्ड और फैनपिट टिकट गैलरी में यह गलती

By Sanjay Gupta

इंदौर में धमकियों के बीच दिलजीत के शो का क्रेज कम, गोल्ड और फैनपिट टिकट गैलरी में यह गलती
सफाई अवॉर्ड में राजनीतिक-प्रशासनिक चूक कर गए महापौर और 6 IAS वाला इंदौर नगर निगम

By Sanjay Gupta

सफाई अवॉर्ड में राजनीतिक-प्रशासनिक चूक कर गए महापौर और 6 IAS वाला इंदौर नगर निगम
सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का शिकंजा, जेल में बंद आरोपी मोहित सोमानी के घर छापेमारी

By VINAY VERMA

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI का शिकंजा, जेल में बंद आरोपी मोहित सोमानी के घर छापेमारी
कनाडा के आईटी प्रोफेशनल की हैरान करने वाली करतूत, पिता को बचाने के लिए हजारों आदेश पढ़कर तैयार किए फर्जी जमानत ऑर्डर, गिरफ्तार

By Jageshwar Prasad

कनाडा के आईटी प्रोफेशनल की हैरान करने वाली करतूत, पिता को बचाने के लिए हजारों आदेश पढ़कर तैयार किए फर्जी जमानत ऑर्डर, गिरफ्तार
जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सफाई पर 552 करोड़ खर्च, फिर भी टॉप-3 से बाहर; कम खर्च में इन शहरों ने मारी बाजी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू, फिर सिटी बसों में क्यों करना होगा इंतजार?

By Aman Vaishnav

भोपाल-इंदौर मेट्रो में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड शुरू, फिर सिटी बसों में क्यों करना होगा इंतजार?