छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में मास्टर माइंड ट्रिपल A की आज यूपी के मेरठ कोर्ट में पेशी

Marut raj | Jul 15, 2024, 09:42 IST
Share
Chhattisgarh liquor scam fake hologram UP STF IAS Anil Tuteja Anwar Dhebar AP Tripathi the sootr
Chhattisgarh liquor scam fake hologram UP STF IAS Anil Tuteja Anwar Dhebar AP Tripathi the sootr

यूपी STF की टीम ने अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी से पूछताछ की थी। इसमें त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। अब यूपी STF की टीम निलंबित IAS अनिल टुटेजा सहित तीनों आरोपियों को रिमांड में लेने की कोशिश करेगी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में आज यानी सोमवार 15 जुलाई को निलंबित IAS अनिल टुटेजा को मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस पूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांगेगी कोर्ट से। यूपी STF निलंबित IAS अनिल टुटेजा को रविवार को गिरफ्तार कर रायपुर से ले गई थी। उसे ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लेकर गई है। टुटेजा को यूपी STF ने नकली होलोग्राम केस में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मेरठ कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

ट्रिपल A की पेशी का प्लान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी STF सोमवार को टुटेजा को मेरठ कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी पेश किया जाएगा। इससे पहले यूपी STF ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद 1 जुलाई को मेरठ कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 15 जुलाई तक जेल भेजा था।

त्रिपाठी ने किए कई महत्वपूर्ण खुलासे

यूपी STF की टीम ने अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी से पूछताछ की थी। इसमें त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। अब यूपी STF की टीम तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की कोशिश करेगी। एसटीएफ द्वारा तीनों आरोपियों को अनवर, एपी और अनिल यानी ट्रिपल A को एक साथ बैठकर पूछताछ करेगी।

ये है नकली होलोग्राम केस

नोएडा स्थित PHSF नाम की कंपनी को छत्तीसगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने होलोग्राम की आपूर्ति करने के लिए अवैध रूप से टेंडर दिया गया।

आबकारी विभाग के विशेष सचिव AP त्रिपाठी, तत्कालीन आबकारी कमिश्नर निरंजन दास, तत्कालीन IAS अनिल टुटेजा ने टेंडर की शर्तों में संशोधन किया था। बदले में कंपनी के मालिक विधु गुप्ता से प्रति होलोग्राम 8 पैसे का कमीशन लिया गया।

Tags:
  • अनवर ढेबर
  • अनवर ढेबर की कोर्ट में पेशी
  • शराब घोटाला अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी
  • अनिल टूटेजा और एपी त्रिपाठी
  • पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा
  • रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा
  • अनवर ढेबर की मेरठ कोर्ट में पेशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर