पूर्व आईएएस टुटेजा, अनवर और अरुणपति से होगी अब यूपी में पूछताछ, नकली होलोग्राम बनाने वाले आरोपी ने लिया इनका नाम

Pratibha ranaa | Jun 02, 2024, 13:02 IST
Share
शराब घोटाला केस
शराब घोटाला केस

जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 12 जून को यूपी एसटीएफ के आवेदन में सुनवाई होनी है।

अरुण तिवारी@ रायपुर.

शराब घोटाला केस ( Chhattisgarh Liquor Scam ) में आरोपी अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी ( Arunpati Tripathi ) और रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा ( Anil Tuteja ) से अब यूपी में पूछताछ हो सकती है। यूपी एसटीएफ ने तीनों को प्रोडक्शन वारंट में ले जाने के लिए रायपुर की स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया है। अगर ये स्वीकार होता है तो तीनों को रायपुर से यूपी ले जाया जाएगा।
फिलहाल तीनों आरोपी रायपुर की जेल में बंद हैं। वहीं 3 मई को यूपी एसटीएफ ने नकली होलोग्राम बनाने वाली कंपनी के मालिक विधू गुप्ता को नोएडा से गिरफ्तार किया था। इसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी विधू गुप्ता ने अनवर और अरुणपति का नाम लिया है।

नकली होलोग्राम से हुआ स्कैम

जुलाई 2023 में नकली होलोग्राम मामले में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने नोएडा के कासना थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। 12 जून को यूपी एसटीएफ के आवेदन में सुनवाई होनी है। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान यूपी एसटीएफ को आरोपियों को ले जाने की अनुमति मिल सकती है। दो हजार करोड़ से ज्यादा के इस शराब घोटाले में नकली होलोग्राम की बड़ी भूमिका रही है। आईएएस, नेता,शराब करोबारी और होलोग्राम बनाने वाली कंपनी के कर्ताधर्ता ने इस पूरे स्कैम को अंजाम दिया था।

एक होलोग्राम पर आठ पैसे का कमीशन

एफआईआर के मुताबिक नोएडा स्थित प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को एक टेंडर मिला था। यह टेंडर छत्तीसगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने होलोग्राम की आपूर्ति करने के लिए अवैध रूप से दिया था। कंपनी निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं थी, लेकिन कंपनी के मालिकों की मिलीभगत से उसे पात्र बनाया गया। यह काम छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी, तत्कालीन आबकारी कमिश्नर निरंजन दास, रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा ने निविदा शर्तों के नियमों को बदल दिया था। इसके बाद प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को अवैध रूप से निविदा आवंटित की। बदले में कंपनी के मालिक को विधू गुप्ता से प्रति होलोग्राम 8 पैसे का कमीशन लिया गया। छत्तीसगढ़ में सरकारी दुकानों से अवैध देशी शराब की बोतलें बेचने के लिए बेहिसाब डूप्लीकेट होलोग्राम लिए गए।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh liquor scam
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • Anil Tuteja
  • अनिल टुटेजा
  • Arunpati Tripathi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती