छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : निलंबित IAS अनिल टुटेजा को ले गई यूपी STF, ट्रिपल A पूछताछ से खुलेंगे राज

Marut raj | Jul 14, 2024, 15:47 IST
Share
 Chhattisgarh liquor scam UP STF suspend IAS Anil Tuteja the sootr
Chhattisgarh liquor scam UP STF suspend IAS Anil Tuteja the sootr

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में यूपी STF ने नकली होलोग्राम मामले में टुटेजा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मेरठ कोर्ट ने वारंट जारी किया था। अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी पहले से ही यूपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में यूपी STF निलंबित IAS अनिल टुटेजा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लेकर गई है। टुटेजा को यूपी STF ने नकली होलोग्राम केस में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मेरठ कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी STF सोमवार को टुटेजा को मेरठ कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी पेश किया जाएगा। इससे पहले यूपी STF ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद 1 जुलाई को मेरठ कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 15 जुलाई तक जेल भेजा था।

त्रिपाठी ने किए कई महत्वपूर्ण खुलासे

यूपी STF की टीम ने अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी से पूछताछ की थी। इसमें त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। अब यूपी STF की टीम तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की कोशिश करेगी। एसटीएफ द्वारा तीनों आरोपियों को अनवर, एपी और अनिल यानी ट्रिपल A को एक साथ बैठकर पूछताछ करेगी।

ये है नकली होलोग्राम केस

नोएडा स्थित PHSF नाम की कंपनी को छत्तीसगढ़ के एक्साइज डिपार्टमेंट ने होलोग्राम की आपूर्ति करने के लिए अवैध रूप से टेंडर दिया गया।

आबकारी विभाग के विशेष सचिव AP त्रिपाठी, तत्कालीन आबकारी कमिश्नर निरंजन दास, तत्कालीन IAS अनिल टुटेजा ने टेंडर की शर्तों में संशोधन किया था। बदले में कंपनी के मालिक विधु गुप्ता से प्रति होलोग्राम 8 पैसे का कमीशन लिया गया।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा