Local Body Election 2025 Result: मंत्री जायसवाल की बहू चुनाव हारीं

Kanak Durga Jha | Feb 15, 2025, 10:21 IST
Chhattisgarh Local Body Election 2025 Result the sootr
Chhattisgarh Local Body Election 2025 Result : चिरमिरी में मंत्री श्याम बिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है।

Chhattisgarh Local Body Election 2025 Result :चिरमिरी में मंत्री श्याम बिहार जायसवाल की बहू चुनाव हार गईं हैं। कांग्रेस की रीमा ने चंपा जायसवाल को 44 वोट से हराया है।







छत्तीसगढ़ बिलासपुर नगर निगम में बीजेपी उम्मीदवार पूजा विधानी कांग्रेस उम्मीदवार से करीब 41 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।



खरसिया नगर पालिका में BJP की जीत

खरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा को शानदार जीत मिली है। वहीं 18 में से 15 भाजपा पार्षद भी जीत गए है। मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकायों में मेयर-पार्षद चुनाव की काउंटिंग चल रही है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में 9 में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।



CM के गढ़ में जीती बीजेपी

कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं। बता दें कि 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है। वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।





कहां कौन जीता....

कोरबा नगर पालिक निगम (67 वार्ड)


महापौर पद*


भाजपा के संजू देवी राजपूत आगे



पार्षद


कांग्रेस- 23


भाजपा - 30


निर्दलीय - 14



दीपका नगर पालिका परिषद (21 वार्ड)


अध्यक्ष -भाजपा आगे


कांग्रेस- 9, भाजपा- 11, निर्दलीय -0



कटघोरा नगर पालिका परिषद (15 वार्ड)


अध्यक्ष -भाजपा आगे


कांग्रेस- 6, भाजपा- 8, निर्दलीय -01



बांकीमोगरा नगर पालिका परिषद (30 वार्ड)


अध्यक्ष -भाजपा आगे


कांग्रेस- 11, भाजपा- 17, निर्दलीय -02



छुरीकला नगर पंचायत (15 वार्ड)


अध्यक्ष -भाजपा आगे


कांग्रेस- 07, भाजपा- 8, निर्दलीय -



पाली नगर पंचायत (15 वार्ड)


अध्यक्ष - भाजपा आगे


कांग्रेस- 05, भाजपा -10, अन्य





ये खबर भी पढ़ीए....



महाकुंभ जा रहे CG के 10 ‍भक्तों की मौत, मिर्जापुर NH में हुआ हादसा



एसपी के बंगले पर BJP सांसद ने जमाया कब्जा



कांग्रेस बोली- MLA भावना बोहरा ने वोटरों को बंटवाया पैसा और शराब



भूपेश बघेल बने राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब की मिली जिम्मेदारी



Tags:
  • CG News
  • Local body elections
  • Local Body Election
  • cg news in hindi
  • local body elections 2024-25
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Chhattisgarh local body elections