कांग्रेस बोली- MLA भावना बोहरा ने वोटरों को बंटवाया पैसा और शराब

Arun Tiwari | Feb 14, 2025, 21:06 IST
Share
Congress alleges that MLA Bhavna Bohra distributed money and liquor to voters the sootr
Congress alleges that MLA Bhavna Bohra distributed money and liquor to voters the sootr

कांग्रेन ने आरोप लगाया कि नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा के संरक्षण में मतदान प्रभावित करने के लिए पिकअप वाहन में भरकर सैकड़ों की संख्या में पानी के जार में रखकर पैसा बांटा गया।

Congress alleges that MLA Bhavna Bohra distributed money and liquor to voters : निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को होने वाली है, लेकिन इससे पहले बीजेपी-कांग्रेस का एक दूसरे पर वार करने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी विधायक भावना बोहरा पर चुनाव प्रभावित करने के लिए वोटरों को शराब और पैसा बंटवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने इस संबंध में वीडियो भी जारी किए हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अपनी संभावित हार को भांप कर चुनाव के दौरान बीजेपी के नेता पूरे प्रदेश में शराब, पैसा बांट कर जनमत को प्रभावित करने में लगे थे। शुक्ला ने आरोप लगाया कि नगर पालिका पंडरिया में विधायक भावना बोहरा के संरक्षण में मतदान प्रभावित करने के लिए पिकअप वाहन में भरकर सैकड़ों की संख्या में पानी के जार में रखकर पैसा बांटा गया। इसके साथ ही रुपयों से भरे 200 लिफाफे, हाट-पाट में भरी शराब की बोतलें लोगों को बांटने के लिए ले जायी जा रहीं थीं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में विभागीय परीक्षा का गृह विभाग ने जारी किया शेड्यूल

इस पिकअप गाड़ी को पकड़कर कांग्रेस कार्यकर्ता थाने ले गए। यह सारा घटनाक्रम पंडरिया थाने के सीसीटीवी में कैद है। यही नहीं वहां उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता ललित देवांगन के साथ थाना परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। वहीं डिप्टी सीएम ने इसे कांग्रेस की हार का प्रपंच बताया है।

यह है पूरा घटनाक्रम

कांग्रेस ने बताया कि 9 फरवरी की रात को 1 बजे विधायक भावना बोहरा के समर्थक विनीत राजोरिया सीजी-07 एलएल नंबर की सफेद कार में 500 के नोट के लिफाफे बांट रहे थे, पता चलने पर जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। पुलिस उस वाहन को थाने ले गई। कांग्रेस के लोगों के सामने पंचनामा बनाया गया जिसमें 500 के नोट भरे लिफाफे थे, जिसमें एक लिफाफे में 1000 रू था। कुल दो लाख रुपए की जप्ती बनाई गई।

ये खबर भी पढ़ें... धान की खरीदी खत्म हुई तो सामने आने लगी गड़बड़ियां, सवा करोड़ का घोटाला

इसके बाद विधायक के दबाव में गाड़ी समेत राजोरिया और ड्राइवर को छोड़ दिया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 10 फरवरी को बीजेपी ने लठैतों के साथ लोगों को शराब और पैसा बांटने भेजा गया। वहां खुद विधायक गाड़ियों में लोगों को भरकर गांव पहुंची और मारपीट की।

15 फरवरी को आएंगे नतीजे : नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे 15 फरवरी को आएंगे। इन नतीजों में दस नगर निगमों पर सबकी निगाहें हैं। यही कारण है कि आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। पार्षदों के नतीजे आने से पहले मेयर और नगरपालिका अध्यक्षों के रिजल्ट आएंगे। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।

कांग्रेस ने लगाया झूठी एफआईआर का आरोप

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के जो नेता, शराब, पैसे और सामाग्री को पुलिस को पकड़वा रहे थे उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई। इस मामले में कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग और डीजीपी से भी शिकायत करने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ की लव स्टोरी...झिटकू-मिटकी को देवी-देवता की तरह पूजा जा रहा

बीजेपी ने कसा तंज

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अभी चुनाव परिणाम आने में एक दिन शेष है और कांग्रेस हार के बहाने ढूंढने में लग गई है। सबको मालूम है कि ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना चुके हैं। इसके अलावा हार के डर से बीजेपी नेताओं पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस को पता है कि पांच साल उन्होंने शहरों में विकास के एक भी काम नहीं किया हैं, इसलिए जनता उनके पक्ष में खड़ी नहीं होगी। नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल होगी, आश्वस्त है चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। बीजेपी ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता लड़ा है। अटल विश्वास पत्र शहर की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें... प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही टूरिस्ट बस का एक्सिडेंट , एक की मौत

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • डिप्टी सीएम अरुण साव
  • छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव
  • पंडरिया बीजेपी प्रत्याशी भावना बोहरा
  • Bhavna Bohra
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव
  • Municipal elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग