छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग जारी, 10 सीट पर BJP ने बनाई बढ़त

छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

Advertisment
author-image
Deeksha Nandini Mehra
एडिट
New Update
cg election

Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024

छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
Chhattisgarh Lok Sabha Election Result 2024 LIVE : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना चालू है। 10 सीट पर BJP बढ़त बनाए हुए है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। रायपुर सीट से बृजमोहन अग्रवाल 2 लाख 28 हजार वोटों के आगे चल रहे हैं। दूर्ग सीट से विजय बघेल 2 लाख 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से संतोष पांडेय 30 हजार वोटों से आगे चल रहे है।
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट से मैदान में 3 सांसद, 1 पूर्व सांसद, 1 कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व CM, 3 पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित 220 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1 करोड़ 50 लाख 40 हजार 444 मतदाताओं ने तय किया है। इनमें 75 लाख 15 हजार 102 पुरुष, 75 लाख 25 हजार 123 महिला और 219 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 | छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम | त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना
  • Jun 04, 2024 18:27 IST
    बृजमोहन अग्रवाल 8 लाख वोटों से आगे

    रायपुर से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल ने निर्णायक बढ़त बनाए हुए है। अग्रवाल 8 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। विकास उपाध्याय के खिलाफ बृजमोहन की लीड साढ़े 4 लाख तक पहुंच गई है।



  • Jun 04, 2024 18:25 IST
    चिंतामणि महाराज की जीत

    पहला नतीजा सरगुजा से सामने आया है। इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इस जीत की आधिकारिक घोषणा बाकी है। वहीं बीजेपी 9 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि एक सीट कोरबा पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत बढ़त बनाए हुए है।



  • Jun 04, 2024 14:48 IST
    बिलासपुर में तोखन साहू आगे


    बिलासपुर सीट से बीजेपी के तोखन साहू 40 हजार 594​​​​​​​ वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक की वोटों की गिनती में तोखन साहू को 2 लाख 22 हजार 679 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस को देवेंद यादव को 1 लाख 82 हजार 85 वोट मिले।  



  • Jun 04, 2024 13:23 IST
    छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट पर दोपहर 1 :15 तक की स्थिति



  • Jun 04, 2024 13:21 IST
    अग्रवाल की बढ़त डेढ़ लाख पार

    रायपुर सीट से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल की लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अग्रवाल 1 लाख 71 हजार 600 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल वोट अब तक 3 लाख के पार हो गए हैं। कांग्रेस के विकास उपाध्याय के फिलहाल कुल वोट ही 1 लाख 50 हजार हैं।



  • Jun 04, 2024 13:11 IST
    दीपक बैज ने बीजेपी पर कसा तंज

    400 पार के नारे को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर तंज कसा है। बैज ने कहा कि 400 पार का नारा था अब बीजेपी सरकार बनाने को तरस रही है। 



  • Jun 04, 2024 12:22 IST
    CG में 12 :15 बजे तक 11 सीटों की स्थिति



  • Jun 04, 2024 11:20 IST
    छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के रुझान



  • Jun 04, 2024 10:52 IST
    10 सीट पर BJP और कोरबा में कांग्रेस आगे



  • Jun 04, 2024 10:17 IST
    छत्तीसगढ़ के सुबह 10 बजे तक के रुझान

     



  • Jun 04, 2024 09:45 IST
    बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से आगे

    रायपुर - बीजेपी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल 6 हजार 928 वोट के मार्जिन से आगे। 



  • Jun 04, 2024 09:37 IST
    कोरबा से ज्योत्सना महंत आगे

    कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना चरणदास महंत 459 वोटों से आगे, सरोज पाण्डेय पिछड़ी। 



  • Jun 04, 2024 09:35 IST
    कोरबा से भाजपा की सरोज पांडेय आगे

    कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा की सरोज पांडेय ने 1955 वोटों से बढ़त बनाई 



  • Jun 04, 2024 09:34 IST
    कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा मतगणना स्थल पहुंचे

    बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा आगे हो गए हैं। उन्होंने 819 वोटों से बढ़त बना ली है।



  • Jun 04, 2024 09:16 IST
    बस्तर से कवासी लखमा आगे

    बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा आगे हो गए हैं। उन्होंने 819 वोटों से बढ़त बना ली है।



  • Jun 04, 2024 09:07 IST
    रायगढ़, जांजगीर-चांपा में भाजपा, सरगुजा में कांग्रेस आगे

    रायगढ़ में BJP के राधेश्याम राठिया 5115 वोट, सरगुजा से कांग्रेस के शशि सिंह कोर्राम 5343 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं जांजगीर-चांपा से भाजपा ने बढ़त बना ली है। अब यहां से कमलेश जांगड़े 14067 वोटों से आगे चल रहे हैं।



  • Jun 04, 2024 08:53 IST
    महासमुंद से कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू पीछे

    महासमुंद लोकसभा सीट से ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं। भाजपा की रूपकुमारी चौधरी बढ़त बनाए हैं।



  • Jun 04, 2024 08:52 IST
    जांजगीर-चांपा से शिवकुमार डहरिया आगे

    चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से  डॉ. शिवकुमार डहरिया आगे चल रहे हैं। 



  • Jun 04, 2024 08:49 IST
    राजनांदगांव से भूपेश बघेल पीछे

    राजनांदगांव लोकसभा सीट कांग्रेस के भूपेश बघेल से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं।



  • Jun 04, 2024 08:49 IST
    बस्तर में बीजेपी आगे

    बस्तर से बीजेपी के महेश कश्यप आगे 



  • Jun 04, 2024 08:41 IST
    बिलासपुर में रिजल्ट से पहले जश्न की तैयारी

    सरकंडा के लोधीपारा में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के समर्थकों ने भगवा गेट बनवा कर सजावट कर रहे हैं।



  • Jun 04, 2024 08:41 IST
    बिलासपुर में रिजल्ट से पहले जश्न की तैयारी

    सरकंडा के लोधीपारा में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के समर्थकों ने भगवा गेट बनवा कर सजावट कर रहे हैं।



  • Jun 04, 2024 08:35 IST
    कोरबा सीट पर भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस आगे

    कोरबा लोकसभा सीट पर भरतपुर-सोनहत विधानसभा में पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस 2424 वोटों से लीड पर है।



  • Jun 04, 2024 08:28 IST
    प्रदेश में 3 चरणों में 72.8% हुई वोटिंग

    छत्तीसगढ़ में तीनों चरणों में कुल 72.8 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में हुए मतदान (71.49%) से तुलना में इस बार 1.31 प्रतिशत ज्यादा मतदान हुआ है। इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा सीट पर 78.78 प्रतिशत और सबसे कम 63.95 प्रतिशत बिलासपुर में मतदान हुआ है।



  • Jun 04, 2024 08:27 IST
    पिछले 3 लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस की स्थिति

    पिछले 3 लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। दो चुनावों में भाजपा को 11, जबकि 1 चुनाव में कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। हर बार भाजपा का वोट शेयर बढ़ता रहा है। 2009 में 8 फीसदी,  2014 और 2019 में भाजपा को 10-10 प्रतिशत वोट ज्यादा मिले।



  • Jun 04, 2024 08:15 IST
    बिलासपुर में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू

    बिलासपुर में डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है । भाजपा-कांग्रेस के एजेंट और अभ्यर्थी मौके पर मौजूद है। 8:30 बजे से EVM के मतों की गिनती की जाएगी।



  • Jun 04, 2024 08:04 IST
    छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग शुरू

    छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी। इसके बाद EVM से मतों की गिनती होगी।काउंटिंग पूरी होने के बाद VVPAT पर्ची की गणना होगी।
      



  • Jun 04, 2024 07:55 IST
    भूपेश बघेल ने की EVM बदलने की शिकायत

    भूपेश बोले - चुनाव परिणाम पर होने वाले असर के लिए कौन जिम्मेदार होगा?
    पूर्व सीएम और राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में EVM बदलने कि शिकायत की है। X पर अपने पोस्ट में बघेल ने लिखा- 'चुनाव आयोग ने चुनाव में प्रयुक्त होने वाली मशीनों के नंबर दिए थे। इसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट शामिल हैं। 

    'मेरे चुनाव क्षेत्र राजनादगांव मतदान के बाद फ़ॉर्म 17 सी में जो जानकारी दी गई है‌, उसके अनुसार बहुत सी मशीनों के नंबर बदल गए हैं। जिन बूथों पर नंबर बदले हैं, उससे हजारों वोट प्रभावित होते हैं। और भी कई लोकसभा क्षेत्रों में यही शिकायतें मिली हैं। हम राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत कर रहे हैं।'

     



  • Jun 04, 2024 07:52 IST
    मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था

    निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। हर मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। बाहरी लेयर की जिम्मेदारी जिला पुलिस और बाकी केंद्रीय फोर्स को सौंपी गई है।



  • Jun 04, 2024 07:48 IST
    इन 11 लोकसभा सीट पर इन प्रत्याशियों का फैसला

    रायपुर -  ब्रजमोहन साहू (बीजेपी ) विकास उपाध्याय (कांग्रेस) 

    दुर्ग  -  विजय बघेल (बीजेपी)  राजेंद्र साहू  (कांग्रेस) 

    बिलासपुर - तोखन साहू (बीजेपी ) देवेंद्र यादव (कांग्रेस) 

    ​​​​सरगुजा  - चिंतामणि महाराज (बीजेपी )  शशि सिंह (कांग्रेस) 

    जांजगीर-चांपा - कमलेश जांगड़े (बीजेपी) शिव कुमार डहरिया (कांग्रेस) 

    कोरबा - सरोज पांडेय  (बीजेपी ) ज्योत्सना महंत (कांग्रेस) 

    बस्तर - महेश कश्यप  (बीजेपी )  कवासी लखमा  (कांग्रेस) 

    राजनांदगाव - संतोष पांडेय (बीजेपी ) भूपेश बघेल (कांग्रेस) 

    महासमुंद - रूप कुमारी चौधरी (बीजेपी ) ताम्रध्वज साहू  (कांग्रेस) 

    कांकेर - भोजराज नाग (बीजेपी ) बिरेश ठाकुर  (कांग्रेस) 

    रायगढ़ - राधेश्याम राठिया  (बीजेपी ) मेनका सिंह  (कांग्रेस) 

     



लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव परिणाम त्रिस्तरीय सुरक्षा में मतगणना