मध्यान्ह भोजन की दाल में मिली मरी छिपकली, हालत बिगड़ने पर 30 बच्चे अस्पताल में कराए भर्ती
Marut raj | Updated:
प्रतीकात्मक फोटो।
दोपहर में सभी बच्चे मध्यान्ह भोजन कर रहे थे। इसी दौरान खाना परोसते समय दाल में मरी हुई छिपकली मिली। बच्चों को सिर दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने से स्टूडेंट्स के बीमार होने का मामला सामने आया है। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बच्चों की संख्या 30 बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला गरियाबंद जिले में आने वाले मैनपुर स्थित पीपल खुंटा मिडिल स्कूल का है। बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दोपहर में सभी बच्चे मध्यान्ह भोजन कर रहे थे। इसी दौरान खाना परोसते समय दाल में मरी हुई छिपकली मिली। दाल में छिपकली मिलते ही तत्काल बच्चों को भोजन छोड़ने के लिए कहा गया।
हालांकि, तब तक कई बच्चे आधे से अधिक खाना खा चुके थे। भोजन के थोड़ी देर बाद ही बहुत से स्कूली बच्चों को सिर दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं शुरू हो गईं। बच्चों की हालत बिगड़ती देख प्रधान पाठक संतोष जगत ने सभी छात्रों के परिजनों को सूचना दी। बच्चों को इलाज के लिए अमलीपदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
इस मामले में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर यानी बीईओ महेश पटेल का कहना है कि सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी।
दाल में मिली मरी हुई मछली

CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA
MP में 53 हजार कर्मचारियों-पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, DA में 5% और DR में 2% की बढ़ोतरी, 3 किस्तों में मिलेगा एरियर
By Sandeep Kumar