नशीली दवा खिलाकर 13 साल की बच्ची से गैंग रेप , नाबालिग सहित 2 पकड़े

Marut raj | Jul 11, 2024, 18:57 IST
Share
Chhattisgarh Minor girl gang raped Bilaspur news द सूत्र

आरोपियों ने नाबालिग बच्ची के मोबाइल पर मैसेज कर उसकी अश्लील फोटो होने की बात कही। उन्होंने उसे पास के एक मंदिर के करीब मिलने के लिए बुलाया और वारदात को अंजाम दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से गैंग रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग बच्ची के दोस्त ने उसकी अश्लील फोटो होने की बात कहकर उसे मिलने बुलाया। इसके बाद अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे नशीली दवा खिलई और वारदात को अंजाम दिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

अश्लील फोटो होने की बात कही

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता की मां ने सरकंडा पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की दोस्ती विवेकानंद रेसीडेंसी के रहने वाले एक नाबालिग से थी। उसने देर रात उसकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज कर उसकी अश्लील फोटो होने की बात कही। उसे कॉलोनी स्थित मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया।

ब्लैकमेल करने से डरकर नाबालिग रात करीब 2 बजे उससे मिलने के लिए चली गई। वहां पहले से ही नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था। दोनों ने मिलकर उसे नशीली दवा खिला दी। जब उसे चक्कर आने लगे तो दोनों ने गैंगरेप किया।

पीड़ित बच्ची की मां को आता देख भागे आरोपी

बेटी को घर में न पाकर मां उसकी तलाश करते हुए मंदिर के पास पहुंची। उसे देखते ही नाबालिग और उसका साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के बाद नाबालिग समेत 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ गैंग रेप
  • छत्तीसगढ़ रेप न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA