छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त , स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी
Marut raj | Jul 26, 2024, 14:33 IST
chhattisgarh monsoon rain news the sootr
छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक सप्ताह से हो रही बारिश की वजह से जन और धन की हानि होने लगी है। यही नहीं बारिश की वजह से राज्य के बेमेतरा जिले में तीन दिन के लिए स्कूलों में अवकाश के आदेश कलेक्टर ने दिए हैं। कलेक्टर रणवीर शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 27, 28, और 29 जुलाई को सभी शासकीय, अर्ध-शासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।
छत्तीसगढ़ में रायपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भी 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान कई जगह से हादसों की भी खबरें हैं। कोंडागांव जिले में टॉयलेट की दीवार गिरने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई।
दल्लीराजहरा से अंतागढ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे बरगद के पेड़ से टकरा गई है। हादसे में ड्राइवर को चोट आई है। गरियाबंद जिले के चलनापदर में बना नया चेक डैम 15 दिन में ही टूट गया। कोरबा की पितनी नदी में आई बाढ़ में एक गाय बह गई।
10 साल के बच्चे की मौत

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari