CG Naxal encounter : नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन, 8 लाख के इनामी नक्सली समेत 7 ढेर

Deeksha Nandini Mehra | Jun 08, 2024, 08:15 IST
Share
cg encounter
Chhattisgarh Naxal Encounter

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा पर हुई इस मुठभेड़ में नक्सलियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल जवानों द्वारा जंगलों में सर्चिंग जारी है।

Chhattisgarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को देर रात नक्सलियों और सुरक्षा बल के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों द्वारा आठ लाख के इनामी नक्सली समेत सात नक्सली के मारे जाने की खबर है। एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टी की है।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमावर्ती इलाके में गोबेल के जंगल में हुई। सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों के शव और हथियार समेत नक्सली सामग्री बरामद हुई है। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की आशंका है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई भी दी है।

DVCM कैडर का कंपनी कमांडर ढेर

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों में एक 8 लाख रुपए का इनामी DVCM कैडर का कंपनी कमांडर था। मौत के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिलहाल जंगलों में जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जवानों का कहना है कि बड़ी संख्या में नक्सली घायल हुए थे। जिसकी वजह से वो जंगलों में छुपे हो सकते है। वहीं 3 जवान भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंगल में नक्सलियों के होने की मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व बस्तर डिवीजन इलाके में मुंगेड़ी और गोबेल गांव के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG और ITBP की टीम तैयारी के साथ 6 जून को सर्चिंग के लिए रवाना हो गई थी। इस टीम में लगभग 1200 से ज्यादा जवान शामिल थे।

जवानों के साहस को नमन - सीएम साय

नक्सली मुठभेड़ पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले के सीमाक्षेत्र ग्राम मुंगेडी, गोबेल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन में 7नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

9e081623-480
9e081623-480

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CG Naxal encounter | 8 लाख का इनामी नक्सली | police naxalite encounter

Tags:
  • police naxalite encounter
  • CG Naxal encounter
  • 8 लाख का इनामी नक्सली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग