असम के पूर्व सांसद रामेन डेका बने छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल
Arun Tiwari | Jul 28, 2024, 14:44 IST
छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका
रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। वें असम के रहने वाले हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। अभी ये जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अभी रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर हैं। बैस रायपुर के रहने वाले हैं और रायपुर से 7 बार सांसद रहे हैं। इसी तरह, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को हटाकर ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपा गया है। माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं।
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं। वे 1977 से बीजेपी से जुड़े हैं। 2006 में उन्हें असम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह उप समिति- II, अनुमान समिति 2015 के सदस्य भी रहे हैं और सामान्य प्रयोजन समिति 2014 के सदस्य भी थे। इसके अलावा वह विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों की सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। वह 'प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना' के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे। अब उनकी जगह असम के रामेन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं सिक्किम के गवर्नर बनाए गए बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान वे राज्य बीजेपी के प्रभारी थे। उन्हीं की रणनीति पर आगे बढ़ते हुए बीजेपी ने प्रदेश में 54 सीटें जीती थी। ओम माथुर को सिक्किम का गर्वनर बनाया गया है।
![arun tiwari]()
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रामेन डेका
डेढ़ साल राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
arun tiwari
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA