/sootr/media/media_files/CCKQ85nVZz0GukqY3FOM.jpg)
Raipur : छत्तीसगढ़ की निशु माउंटेन गर्ल बन गई हैं। करीब एक महीने पहले उन्होंने माउंट एवरेस्ट की सबसे उंची चोट को फतह किया है। देश- विदेश की कई प्रमुख पर्वत चोटियां फतह कर चुकी निशु ने 21 मई 2024 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के 26,200 फीट पर तिरंगा फहराया है। छत्तीसगढ़ लौटीं निशु सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। साय ने कहा कि निशु जैसी लड़कियां छत्तीसगढ़ का गौरव हैं। साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। साय ने कहा कि आपकी इस शानदार उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को भी गौरवान्वित किया है। इससे उभरते पर्वतारोहियों को भी एक प्रेरणा मिलेगी।
हौसले से फतह की एवरेस्ट की चोटी
निशु ने द सूत्र को बताया कि माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान उन्हें कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। बार बार खराब होते मौसम, बर्फबारी, कम होते ऑक्सीजन लेवल और ठंडी हवाओं ने उनकी कठिन परीक्षा ली, लेकिन उनके बुलंद हौसलों को डगमगा नहीं पाई। आखिरकार उन्होंने अपने सपने को सच कर दिखाया और दृढ़ साहस और इच्छाशक्ति के बदौलत माउंट एवरेस्ट के 26,200 फिट पर तिरंगा फहरा दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस सरकार का लाया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक होगा बंद, साय सरकार ने बजट किया जीरो
कई चोटियां फतह कर चुकी हैं निशु
पर्वतारोही निशु सिंह को पर्वत चोटियां फतह करने का एक जुनून सा है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट सहित तंजानिया के 19,500 फीट ऊंची माउंट किलिमंजारो शिखर, हिमाचल प्रदेश की 18,480 फीट ऊंची स्पीति वैली और मनाली की 20,000 फिट ऊंची माउंट यूनाम चोटी , लद्दाख के 20,800 फिट ऊंची कांग यास्ते 1 और 20500 फीट ऊंची चोटी कांग यास्ते 2 सहित अब तक देश- विदेश के 22 पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें