छत्तीसगढ़ में NMDC का बांध टूटा , शहर में घुसे पानी ने मचाई तबाही , लोगों ने घर छोड़ा
Marut raj | Jul 24, 2024, 10:54 IST
Chhattisgarh NMDC dam broke the sootr
पहाड़ों से उतरने के बाद एक घंटे से भी कम समय में बाढ़ के पानी ने शहर के कई इलाकों में तबाही मचा दी। मुख्य सड़क से लेकर बस्तियों की सड़कें और गलियां उखड़ गईं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश का असर जनजीवन पर पड़ने लगा है। राज्य के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में बारिश से NMDC का मिट्टी का बांध टूट गया। बांध टूटने की वजह से पहाड़ों से लाखों लीटर लाल पानी उतर कर शहर में घुस गया है। नतीजा, 100 से ज्यादा मकान-दुकान ढह गए हैं।
पहाड़ों से उतरने के बाद एक घंटे से भी कम समय में बाढ़ के पानी ने शहर के कई इलाकों में तबाही मचा दी। मुख्य सड़क से लेकर बस्तियों की सड़कें और गलियां उखड़ गईं। छोटे- बड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बाढ़ से लाखों की संपति को नुकसान पहुंचा है।
वहीं, कई लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। पिछले 3 दिनों से इलाके की हालत बेहद खराब है। समय पर मदद न मिलने से लोगों में थोड़ी नाराजगी है।
मौसम विभाग ने 3 जिलों में ऑरेंज और 7 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन तक प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान बालोद में सबसे ज्यादा 160 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
शहर में मचाई तबाही
वहीं, कई लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। पिछले 3 दिनों से इलाके की हालत बेहद खराब है। समय पर मदद न मिलने से लोगों में थोड़ी नाराजगी है।
भारी बारिश का अनुमान
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava