छत्तीसगढ़ में ईद-मिलादुन्नबी पर फिलिस्तीन का झंडा फहराया , 16 हिरासत में , 5 के खिलाफ FIR दर्ज
Marut raj | Sept 17, 2024, 16:25 IST
Chhattisgarh Palestine National Flag hoisted Eid e Milad un Nabi the sootr
इस मामले में करीब 16 संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की थी। अब तक की जांच के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। दोषियों को 5 साल तक की सजा हो सकती है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में फिलिस्तीन का झंडा फहराने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बिलासपुर के तारबाहर इलाके में फिलिस्तीन का झंडा फहराए जाने का मामला सामने आया था। यह घटना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के त्यौहार के दौरान सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
ज्ञात हो कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्यौहार के दौरान बिलासपुर के तारबाहर इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराया था। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदू जागरण मंच को हुई, संगठन के सदस्यों ने तारबाहर थाने पहुंचकर इसका कड़ा विरोध जताया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया था। इन्होंने इस कृत्य को देश विरोधी बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
इस मामले में करीब 16 संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की थी। अब तक की जांच के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह केस भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ( BNS ) की धारा 197(2) के तहत दर्ज किया गया है। इसमें राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं। इस एक्ट के तहत दोषियों को 5 साल तक की सजा हो सकती है।
FIR के अनुसार सभी आरोपी तारबाहर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की संलिप्तता की जांच कर रही है। संभावित रूप से और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार के अनुसार पुलिस फिलहाल अन्य संदिग्धों की पहचान और जांच में लगी है, ताकि जल्द ही पूरी स्थिति साफ हो सके।
हिंदू जागरण मंच ने जताया था विरोध
16 संदेहियों को लिया हिरासत में
FIR के अनुसार सभी आरोपी तारबाहर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों की संलिप्तता की जांच कर रही है। संभावित रूप से और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार के अनुसार पुलिस फिलहाल अन्य संदिग्धों की पहचान और जांच में लगी है, ताकि जल्द ही पूरी स्थिति साफ हो सके।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari