आ गया CG Police Constable Result 2025, 559 में से 558 उम्मीदवारों का हुआ चयन, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Kaushiki | Dec 10, 2025, 10:20 IST
Share
chhattisgarh-police-constable-recruitment-results
chhattisgarh-police-constable-recruitment-results

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। 559 पदों में से 558 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिससे खुशी की लहर है। अब चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

CG Constable Exam Results: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। रायपुर रेंज में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया (Constable Recruitment Process) साल 2023-24 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस विभाग में शामिल होने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। यह भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी हुई थी। इसके बाद फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी की गई है।

559 में से 558 पदों पर हुआ चयन

ये परीक्षा कुल 559 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें से 558 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। ये बहुत ही शानदार सक्सेस रेट है।

हालांकि, जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से क्वालिफाइड ड्राइवर एप्लिकेंट नहीं मिल पाने के कारण एक पद रिक्त रह गया है। इस भर्ती में आरक्षक के विभिन्न पद शामिल थे। जैसे आरक्षक जी.डी., ड्राइवर और आरक्षक ट्रेड के पद।

ये खबर भी पढ़ें...

Career in Tourism: कैसे बनाएं ट्रैवलिंग को अपना प्रोफेशन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

पेरेंट्स की पुरानी सोच से बाहर निकलकर, नई पीढ़ी कैसे चुने अपना Right Career Stream

रिक्रूटमेंट प्रोसेस

ये भर्ती प्रक्रिया कई फेज में पूरी हुई है। सबसे पहले, रायपुर जिले के लिए उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल मेजरमेंट और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - Physical Efficiency Test) आयोजित की गई थी।

ये 16 नवंबर 2024 से 17 जनवरी 2025 तक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, माना-रायपुर में हुआ था। इनके बाद, 14 सितंबर 2025 को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (Vyapam) ने रिटेन एग्जाम भी ली गई थी।

मेरिट लिस्ट

इस प्रोफिसिएंसी (छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती)के आधार पर सिलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट दोनों ही पब्लिश्ड कर दी गई हैं। बोनस अंक जोड़ने के बाद, मेरिट लिस्ट तैयार की गई।

इसी मेरिट के आधार पर सिलेक्शन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट दोनों को पब्लिश्ड कर दिया गया है। यह एक ट्रांसपेरेंट प्रोसेस है। चयन सूची में जिन 558 अभ्यर्थियों का नाम है। उन्हें जल्द ही उनकी अपॉइंटमें से जुड़ी सारी जानकारी और फॉर्मलिटीज बताई जाएंगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना CG Police Result 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

Step 1:सबसे पहले,CG Police की आधिकारिक वेबसाइट–cgpolice.gov.inपर जाएं।

Step 2: होमपेज पर 'Latest News' सेक्शन के तहत दिख रहे लिंक “जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष का परिणाम“ पर क्लिक करें।

Step 3: अब आप जिस जिले के आरक्षक पद की परीक्षा में शामिल हुए थे, उस जिले के लिंक पर क्लिक करें।

Step 4:छत्तीसगढ़ पुलिस रिजल्ट की PDFडाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसेसुरक्षितरखें।

Official Websitehttps://cgpolice.gov.in/
CG Police Constable Result 2025 [PET और Trade Test Scorecard Link]

यहां क्लिक करें

CG Police Result 2025 PDF Download Link
ये खबर भी पढ़ें...

Career in Psychology: यूनिक फील्ड में बनाना है करियर, तो चुन सकते हैं साइकोलॉजी

Career in Blogging: ब्लॉगिंग और यूट्यूब से कैसे कमाएं पैसा, यहां जानें इसके सीक्रेट ट्रिक्स

Tags:
  • छत्तीसगढ़ पुलिस
  • cg constable
  • constable recruitment process
  • छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • CG Constable Exam Results
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि