PSC Scam : छत्तीसगढ़ के रायपुर , बिलासपुर और दुर्ग में CBI ने एक साथ मारे छापे
Marut raj | Aug 07, 2024, 10:06 IST
Chhattisgarh PSC scam CBI raid Congress leader Rajendra Shukla son Swarnim Shukla news the sootr
बिलासपुर में राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में उछल चुका है। स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल किए हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में PSC भर्ती में हुए फर्जीवाड़ा केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने बुधवार सुबह बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के घर पर छापा मारा है। छत्तीसगढ़ में हुए लोक सेवा आयोग यानी PSC घोटाले की जांच कर ही सीबीआई की 5 से 10 सदस्यीय टीम यदुनंदन नगर स्थित राजेंद्र शुक्ला के पुराने निवास पर छानबीन कर रही है। इसके साथ ही रायपुर और दुर्ग में भी सीबीआई के छापे की बात सामने आ रहीे है।
ज्ञात हो कि PSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की अवैध तरीके से भर्ती के आरोप लगे हैं। राज्य सरकार ने इस केस की जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखा था और CBI जांच की मांग की थी। राजेंद्र शुक्ला के बेटे स्वर्णिम शुक्ला का नाम भी इस घोटाले में उछल चुका है। स्वर्णिम शुक्ला वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान CBI ने स्वर्णिम के नाम को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य पाल के पूर्व सचिव आईएस अमृत खलको के भिलाई स्थित तालपुरी कालोनी में सीबीआई की टीम पहुंची। जहां सीबीआई सीजी पीएससी घोटाले में छानबीन कर रही है। पीएससी घोटाले मामले में सीबीआई जांच शुरू होने के बाद राज्यपाल के सचिव पद से अमृत खलको को हटा दिया गया था।
बेटा बना है डिप्टी कलेक्टर
राज्य पाल के पूर्व सचिव आईएस के यहां भी पहुंची सीबीआई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari