Raipur news : कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को बचाने सुरक्षा गार्ड्स ने काउंटर फायरिंग की तब भागे हमलावर

Marut raj | Jul 14, 2024, 12:49 IST
Share
Chhattisgarh Raipur construction company owner attack news gangster Mayank Singh the sootr
Chhattisgarh Raipur construction company owner attack news gangster Mayank Singh the sootr

दिन दहाड़े रायपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक प्रह्लाद अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें हमलावरों ने उनको निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी पर फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को बचाने के लिए उनके सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की थी। सामने से गोली चलने की वजह से हमलावर भाग निकले। इस बीच हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर मयंक सिंंह की ओर से लिए जाने की बात भी सामने आ रही है।

काउंटर फायरिंग की वजह से बची जान

ज्ञात हो कि शनिवार को दिन दहाड़े रायपुर में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक प्रह्लाद अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इस अटैक में अग्रवाल सुरक्षित बच गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि अग्रवाल पर जानलेवा हमला करने पहुंचे शूटरों पर निजी सुरक्षा कर्मियों ने भी 3 से 4 राउंड फायरिंग की। घटना के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

काउंटर फायरिंग होते ही शूटर वहां से भाग निकले और इस दौरान उनकी तस्वीर CCTV में रिकॉर्ड हो गई। फिलहाल इस मामले में तेलीबांधा पुलिस जांच कर रही है। इस बीच हमले की जिम्मेदारी मयंक सिंह नाम के कथित गैंगस्टर ने ली है। सोशल मीडिया पर मयंक सिंह ने कारोबारियों को धमकाते हुए एक पोस्ट भी किया है।

Tags:
  • Raipur News
  • raipur news in hindi
  • कंस्ट्रक्शन कारोबारी पर फायरिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा