प्रेम कहानी का अंत , मरीन ड्राइव में प्रेमिका का गला काटा , फिर अपना हाथ काट तालाब में कूदा

Marut raj | Published:
Share
Chhattisgarh Raipur Marine Drive girlfriend murder the sootr
Chhattisgarh Raipur Marine Drive girlfriend murder the sootr

युवक-युवती मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट में काम करते थे। सोमवार को उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवक लोकेश्वर अपनी प्रेम कहानी का अंत करना चाहता था।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। रायपुर के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्रेमिका का गला काटने के बाद युवक अपना हाथ काटकर तालाब में कूद गया।

लव स्टोरी को खत्म करना चाहता था

जानकारी के अनुसार दोनों युवक-युवती मोमोज मैजिक रेस्टोरेंट में काम करते थे। इसी बीच युवक लोकेश्वर तारक को युवती से प्यार हो गया। इस बीच लोकेश्वर ने रेस्टोरेंट की नौकरी छोड़ दी। सोमवार को उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया। लोकेश्वर अपनी प्रेम कहानी का अंत करना चाहता था।

इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इतने में ही युवक ने धारदार चाकू से उसके गले और हाथ पर वार कर दिया। जख्मी हालत में युवती चीखने-चिल्लाने लगी। वहां टहल रहे लोगों ने डायल-112 को कॉल कर इसकी सूचना दी।

युवक अस्पताल में भर्ती

गर्लफ्रेंड को चाकू मारने वाला आशिक लोकेश्वर।
गर्लफ्रेंड को चाकू मारने वाला आशिक लोकेश्वर।


घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवती को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, युवक अपना हाथ काटकर तालाब में कूद गया। तालाब के बीच में फव्वारा मशीन के ऊपर जाकर बैठ गया। उसे बाहर निकलने कहा गया, लेकिन नहीं निकला।

इसके बाद SDRF की टीम वोट के जरिए तालाब के अंदर पहुंची और उसे पकड़कर बाहर ले आई। उसे भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर रही है। दोनों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • रायपुर मरीन ड्राइव मर्डर
  • Raipur Marine Drive Murder
  • Raipur Marine Drive girlfriend murder
  • रायपुर मरीन ड्राइव प्रेमिका मर्डर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर