IVF से बेटा हुआ , टेस्ट ट्यूब सेंटर ने बदल दिया बच्चा , DNA टेस्ट से पता चली धोखाधड़ी

Marut raj | Aug 08, 2024, 14:01 IST
Share
Chhattisgarh raipur Pahlajani Test Tube IVF Centre New Born Baby Exchange News the sootr
Chhattisgarh raipur Pahlajani Test Tube IVF Centre New Born Baby Exchange News the sootr

राजधानी रायपुर में पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर है। यहां आईवीएफ तकनीक के जरिए जगदलपुर की रहने वालीं ऊषा सिंह ने जुड़वां एक बेटा और बेटी को जन्म दिया था, लेकिन उनके बेटे को लड़की से बदल दिया गया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की ओर से बच्चा बदले जाने का मामला सामने आया है। सेंटर ने बेटे के बदले दंपति को बच्ची दे दी थी। कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

पहलाजानी सेंटर का है मामला

राजधानी रायपुर में पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर है। जगदलपुर के रहने वाले अशोक सिंह के बेटे का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उनके दो बेटियां हैं। बेटे की चाहत में दंपति पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर आए।

यहां अशोक सिंह की पत्नी ऊषा का 2022 में आईवीएफ तकनीक के जरिए गर्भधारण कराया गया। हालांकि, मिसकेरिज हो गया। इसके बाद 2023 में एक बार फिर आईवीएफ के जरिए गर्भ धारण कराया गया।

इस बार ऑपरेशन के जरिए ऊषा ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन थियेटर में दंपति को बताया गया कि उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई है। हालांकि, जब ऊषा को ऑपरेशन थियेटर से वार्ड में शिफ्ट किया गया तो उन्हें दो बेटियां सौंपी गई। दंपति को बताया गया कि जुड़वा बच्चों में दोनों बेटियां ही हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने नहीं दिया शिकायत पर ध्यान

दंपति ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से की तो इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। परेशान होकर दंपति ने कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद दंपति और बच्चियों का डीएनए टेस्ट कराया गया। इसमें एक बच्ची से दंपति का डीएनए मैच नहीं हुआ।

इसके बाद कोर्ट ने आरोपी दोनों डॉक्टर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Tags:
  • chhatisagarh news in hindi
  • पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर रायपुर
  • Pahlajani Test Tube Baby Center Raipur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा