अफसर ने कहा - राजस्व मंत्री के यहां 15-15 लाख लेकर हो रहे ट्रांसफर

Marut raj | Sept 14, 2024, 14:14 IST
Share
Chhattisgarh revenue minister Tankaram Verma bribe transfer allegation
Chhattisgarh revenue minister Tankaram Verma bribe transfer allegation

सिमगा तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि राजस्व मंत्री के यहां से पैसे लेकर ट्रांसफर किए गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को ही राजस्व विभाग के 169 अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 55 तहसीलदार भी शामिल हैं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व मंत्री पर बड़ा आरोप लगा है। आरोप लगाने वाला कोई और नहीं राज्य सरकार के एक अफसर ही हैं। इन्होंने आरोप लगाया है कि राजस्व मंत्री के यहां से पैसे लेकर ट्रांसफर किए गए हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को ही राजस्व विभाग के 169 अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 55 तहसीलदार भी शामिल हैं। हालांकि, तहसीलदार के आरोपों पर मंत्री के यहां से कोई जवाब नहीं आया है।

क्राइटेरिया का पालन नहीं किया

छत्तीसगढ़ में सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के यहां से पैसे लेकर ट्रांसफर किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रांसफर में क्राइटेरिया का पालन नहीं किया गया है।

नीलमणि का कहना है कि यह सब राजस्व मंत्री वर्मा के बंगले से हो रहा है। दुबे ने तहसीलदार अंजलि शर्मा के ट्रांसफर का भी जिक्र किया है। हालांकि, अंजलि शर्मा का कहना है कि उनका दुबे के बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

महिला तहसीलदार के 9 महीने में 3 ट्रांसफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुबे का आरोप है कि महिला तहसीलदार ( अंजलि शर्मा ) का 9 महीने में 3 बार ट्रांसफर किया गया है। पारिवारिक कारणों से ट्रांसफर के लिए आवेदन करने पर शर्मा से 15 लाख रुपए मांगे गए।
दुबे का कहना है कि 2 साल में उनका 6 बार ट्रांसफर हो चुका है। पिछले 4 महीने में ही उनका 4 बार ट्रांसफर किया जा चुका है।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं दुबे

सिमगा तहसीलदार दुबे कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। नीलमणि दुबे का कहना है कि 2 साल में मेरा 6 बार ट्रांसफर किया गया है। उनका कहना है कि हर व्यक्ति जिसका ट्रांसफर एक-दो साल के अंदर लगातार हुआ है, वह अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहा है।

Tags:
  • CG News
  • cg news hindi
  • राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • Chhattisgarh Revenue Minister Tankaram Verma
  • छत्तीसगढ़ तहसीलदार नीलमणि दुबे
  • Chhattisgarh Tehsildar Neelmani Dubey
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग