Chhattisgarh Robber Bride : सुहागरात वाले दिन पति घोड़े बेचकर सोता रह गया और नई- नवेली दुल्हन ने घर से पूरा जेवर साफ करके फरार हो गई। सुबह जब दूल्हे को ठगी का एहसास हुआ तब तक दुल्हन दूल्हे की पहुंच से दूर निकल चुकी थी। इसके बाद दूल्हे ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में की। फिलहाल पुलिस को फरार लुटेरी दुल्हन को तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी जगह लुटेरी दुल्हन की तस्वीर चस्पा कर दी है। इसके साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दुल्हन की फोटो भेज दी गई है। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अमझर गांव का है।
ये है पूरा मामला
दूल्हा केशव प्रसाद ने बताया वह सुहागरात में सोता रह गया और उसकी दुल्हन पूजा पटेल सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर भाग गई। दूल्हे ने बताया कि, सूने से पहले मैंने दूध पिया था शायद उसी में नींद की दवा मिली थी। उसके पीने के कुछ देर बाद मझे कुछ होश नहीं था और वह बिना मुश्किल के वह भाग हो गई। दूल्हे ने बताया कि दोनों की दोस्ती FB के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों में लगातार प्यार- मोहब्बत की बातें होने लगी। कुछ दिन बाद दोनों में शादी को लेकर कमिटमेंट हुई।
दूल्हे ने बताया कि सुहागरात के बीच वह सो रहा था। करीब 1 बजे उसकी नींद खुली, तो दुल्हन बिस्तर पर ही नहीं थी। दूल्हा घर में काफी देर तक खोजबीन करता रहा, लेकिन दुल्हन कहीं नहीं मिली। इसके बाद युवक ने दुल्हन के रिश्तेदारों से भी संपर्क करने की कोशिश की तो उनका भी फोन बंद आया। घर में सामान और अलमीरा बिखरी पड़ी थी। जब अलमीरा देखी तो जेवर के साथ 10 हजार कैश गायब था। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।
2 लाख देने के बाद शादी
पीड़ित केशव प्रसाद ने बताया कि वह ओडिशा के पदमपुर में लड़की को देखने गया था, उसे लड़की पसंद आ गई। इस दौरान शादी के लिए दुल्हन के परिजनों ने 2 लाख रुपए खर्च की मांग की, जिसके बाद दूल्हे के परिजनों ने उन्हें पैसे दिए। फिर दोनों ने 20 मई को महासमुंद के अर्जुंदा गांव में दुर्गा माता मंदिर में शादी की।
सारंगढ़ DSP अविनाश मिश्रा ने बताया कि केशव प्रसाद पटेल नाम के व्यक्ति से पूजा पटेल नाम की लड़की से शादी हुई है, जो ओडिशा के पदमपुर की रहने वाली है। कैश और जेवर लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन की फोटो रोड- चौराहों पर चस्पा कर दी है साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन में फॉरवर्ड भी कर दी है।
/sootr/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_20240529_142159_Dainik-Bhaskar-e1716972767492.jpg)
thesootr links
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
लुटेरी दुल्हन का कारनामा | Crime News