विरोध के लिए विरोध करती है कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले, जीरामजी से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

Arun Tiwari | Jan 31, 2026, 17:35 IST
chhattisgarh-shivraj-chouhan-visit-agriculture-rural-development-roadmap
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान राज्य को कृषि और ग्रामीण विकास में देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने किसानों से संवाद, योजनाओं की प्रगति और केंद्र–राज्य के सहयोग पर जोर दिया।

NEWS IN SHORT

  • शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा, कृषि विकास पर जोर
  • राज्य को कृषि व ग्रामीण विकास में अग्रणी बनाने का लक्ष्य
  • दुर्ग में किसानों से मुलाकात, योजनाओं की जानकारी
  • रोजगार योजना में काम के दिन बढ़े 125
  • पीएम आवास निर्माण में तेजी का दावा

NEWS IN DETAIL

Raipur. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है।



शनिवार सुबह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी पहुंचे चौहान ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साझा रोडमैप की बात की।



चौहान ने छत्तीसगढ़ में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास योजनाओं और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को जरुरी करार दिया।



ये खबरें भी पढ़ें...



केंद्रीय मंत्री शिवराज ने धमतरी में किया 2,225 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ; किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़



MP के शिवराज मामा छत्तीसगढ़ आ रहे बड़ी सौगात देने...



दुर्ग के किसानों से संवाद :

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने दुर्ग जिले में प्रगतिशील किसानों से मुलाकात की और उनके अनुभवों को साझा किया। चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान अपनी मेहनत और उन्नत कृषि पद्धतियों से एक मिसाल पेश कर रहे हैं।



विकसित भारत जी रामजी योजना के महत्व को बताते हुए चौहान ने कहा कि इसके तहत गाँवों को स्वावलम्बी, गरीबी मुक्त और रोजगार युक्त बनाया जाएगा।



योजना के तहत मनरेगा की तर्ज पर रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। इस योजना को लेकर कांग्रेस केवल 'विरोध के लिए विरोध' की मानसिकता से ग्रस्त है।



ये खबरें भी पढ़ें...



शिवराज ने कांग्रेस को बताया कालनेमी राक्षस, बोले- प्रदेश का विकास रोका



🔴छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में हुए शामिल



पिछली सरकार ने पीएम आवास नहीं बनाए :

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने पिछली सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने 18 लाख आवासों के निर्माण में तेजी लाई है।



रविवार को प्रस्तुत होने जा रहे केन्द्र सरकार के आगामी बजट के बारे में चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा और किसानों व आम जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।



Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • आत्मनिर्भर भारत
  • Raipur
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • छत्तीसगढ़ दौरा