केंद्रीय मंत्री शिवराज ने धमतरी में किया 2,225 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ; किसानों के खातों में पहुंचे 500 करोड़

Harrison Masih | Nov 19, 2025, 19:57 IST
Share
shivraj-singh-chouhan-dhantari-2225-crore-rural-roads-pmkisan the sootr
shivraj-singh-chouhan-dhantari-2225-crore-rural-roads-pmkisan the sootr

धमतरी में में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लिए ₹2,225 करोड़ की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की घोषणा की, जिससे 780 गाँव पक्की सड़कों से जुड़ेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा PM-KISAN की 21वीं किस्त जारी की गई।

Raipur. छत्तीसगढ़ के विकास और किसानों की समृद्धि को समर्पित एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन 19 नवंबर 2025 को धमतरी में किया गया। इस समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया और राज्य को 2,225 करोड़ रूपए की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की सौगात दी।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोयंबटूर से बटन दबाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 21वीं किस्त का देशव्यापी वितरण रहा। इसके तहत, छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों के बैंक खातों में 500 करोड़ रूपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

2,225 करोड़ की ग्रामीण सड़कों की सौगात

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)के तहत स्वीकृत 2,225 करोड़ रूपए की परियोजनाओं के दस्तावेज प्रस्तुत किए। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के लगभग 780 गाँव पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेंगे। राज्य में 2,500 किलोमीटर से अधिक नई ग्रामीण सड़कें बनाई जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है और ग्रामीण सड़कों के निर्माण से गाँवों में आर्थिक गतिविधियाँ मजबूत होती हैं।

मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज आज किसानों को देंगे सौगात, धमतरी में जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी: छत्तीसगढ़ के 25 लाख किसानों को मिले 553 करोड़

मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को भी जगह

केंद्रीय मंत्री चौहान ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय मखाना विकास बोर्ड में अब छत्तीसगढ़ को भी शामिल किया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश के किसानों को मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और राष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ने का बड़ा अवसर प्रदान करेगा।

सीएम साय ने गिनाए राज्य सरकार के प्रयास

समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी किसानों की आय बढ़ाने, कृषि तकनीक के विस्तार और सिंचाई क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया।

PM-KISAN का विस्तार: मुख्यमंत्री ने बताया कि PM-KISAN की किस्त जारी होने से राज्य के 24 लाख 70 हजार 640 किसानों को सीधा लाभ मिला है। इसमें ₹494 करोड़ की राशि किसानों, वनपट्टाधारी हितग्राहियों और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) के परिवारों के खातों में ट्रांसफर की गई है।

नए किसान पंजीकृत: मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना में 2 लाख 75 हजार नए किसानों को पंजीकृत किया है, जिससे लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है।

धान खरीदी में रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद रही है और किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बेचने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

पीएम किसान योजना: 21वीं किस्त समय पर आएगी खाते में, सरकार के सख्त निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची किसान की शिकायत, उनके आदेश पर कीटनाशक कंपनी की जांच, अब FIR

कृषक उन्नति योजना और मिलेट मिशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ाकर अब इसमें दलहन, तिलहन और मक्का फसलों को भी शामिल कर लिया है। इसका लाभ रेगहा, बटाई, लीज और डूबान क्षेत्र के किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मिलेट मिशन को दिए गए महत्व से छत्तीसगढ़ के कोदो-कुटकी और रागी उत्पादकों को बड़ा फायदा मिला है।

किसानों के खाते में सवा लाख करोड़

मुख्यमंत्री साय ने जानकारी दी कि पिछले 22 महीनों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग सवा लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सरकार बनने के दो सप्ताह के भीतर ही 13 लाख किसानों को ₹3,716 करोड़ का बोनस दिया गया था।

समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सामग्री भी वितरित की गई।

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • धमतरी
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा