online fraud : छत्तीसगढ़ में 7 करोड़ रुपए कीऑनलाइन ठगी , जानिए कैसे दिया अंजाम

Marut raj | Aug 06, 2024, 20:05 IST
Share
chhattisgarh sunita finlease dynamic octopus technology company online fraud the sootr

छत्तीसगढ़ की सुनीता फिनलीज कंपनी ने यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए कर्नाटक की डायनेमिक ऑक्टोपस टेक्नोलॉजी कंपनी से एप तैयार कराया था। एप डेवलपर कंपनी ने खाते में 7 करोड़ रुपए आने के बाद सर्विस देना ही बंद कर दिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के साथ 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी का यह सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है।

करोड़ों रुपए आते ही सर्विस देना कर दिया बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रायपुर के आजाद चौक में सुनीता फिनलीज कंपनी है। यह कंपनी माइक्रो फाइनेंस का काम करती है। कंपनी ने यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए कर्नाटक की डायनेमिक ऑक्टोपस टेक्नोलॉजी कंपनी से एप तैयार कराया था। तीन साल पहले कंपनी ने एप बनाकर दिया। इस एप के जरिए लोगों को कर्ज देने के अलावा किस्त की वसूली की जाती थी। फाइनेंस कंपनी से पैसा पहले एप में जाता था।

इसके बाद वहां से ग्राहक के पास जाता था। ग्राहक जो पैसा जमा करता था, वह पहले एप में फिर कंपनी के खाते में आता था। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।

इसके बाद ग्राहक और फाइनेंस कंपनी के 7 करोड़ रुपए एप डलवलपर कंपनी के खाते में जमा हो गए। इसके बाद एप से फंड कंपनी और ग्राहकों के खातों में ट्रांसफर नहीं किया गया। अलबत्ता कंपनी ने सेवा देना बंद कर दिया। माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद आजाद चौक पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है।

Tags:
  • chhatisagarh news in hindi
  • डायनेमिक ऑक्टोपस टेक्नोलॉजी
  • सुनीता फिनलीज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA