शिक्षक भर्ती पर बदला फैसला! सरकार ने दी 292 और पदों की मंजूरी, अब पूरे 5000 पदों पर होगी भर्ती
VINAY VERMA | Feb 03, 2026, 19:51 IST
chhattisgarh-teacher-recruitment-5000-posts-new-order-292-posts
छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति देते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले 4,708 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली थी। अब सहायक शिक्षकों के 292 पदों के सृजन के साथ कुल 5,000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
NEWS IN SHORT
- स्कूल शिक्षा विभाग ने 5,000 शिक्षकों की भर्ती का नया आदेश जारी किया
- पहले स्वीकृत 4,708 पदों के साथ 292 पदों को मिली मंजूरी
- तकनीकी कारणों से कटे पद अब दोबारा जोड़े गए
- सहायक शिक्षकों के 292 नए पदों का सृजन
- लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत
NEWS IN DETAIL
5,000 शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ
इस आदेश के साथ राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है।
दरअसल, पहले राज्य सरकार ने 5,000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। लेकिन 28 अक्टूबर 2025 को जारी आदेश में केवल 4,708 पदों की ही भर्ती की अनुमति दी गई थी।
तकनीकी कारणों से 292 पदों की कटौती होने के बाद यह संदेश गया कि घोषित पदों में कमी कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में होगी पांच हजार शिक्षकों की भर्ती, सीएम की घोषणा पर वित्त विभाग ने दी मंजूरी
अब 292 पदों को मिली मंजूरी
इसके साथ ही कुल 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (DPI) को आदेश जारी किया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पहले स्वीकृत 4,708 पदों के अतिरिक्त 292 सहायक शिक्षक पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती शुरु होते ही घिरी विवादों में ! क्यों उठे सवाल ?
CG Education Department
शिक्षकों की कमी होगी दूर
ये खबर भी पढ़ें... CG Teacher Recruitment 2025: दस्तावेज सत्यापन की तारीख में हुआ बदलाव
Sootr Knowledge
- शिक्षक भर्ती राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन होती है
- पदों के सृजन के बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है
- DPI भर्ती प्रक्रिया का संचालन करता है
- सहायक शिक्षक पद प्राथमिक शिक्षा की रीढ़ माने जाते हैं
- भर्ती से छात्र-शिक्षक अनुपात में सुधार होता है
IMP FACTS
- कुल शिक्षक पद: 5,000
- पहले स्वीकृत पद: 4,708
- नए स्वीकृत पद: 292 (सहायक शिक्षक)
- आदेश दिनांक: 28 अक्टूबर 2025 (पूर्व)
- विभाग: स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़
आगे क्या
- भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत गाइडलाइन जारी होगी
- पात्रता, परीक्षा और चयन प्रक्रिया स्पष्ट की जाएगी
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना
निष्कर्ष
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA