छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत की उम्मीद! अगले 5 दिन में बढ़ेगा तापमान

Sanjay Dhiman | Nov 21, 2025, 10:52 IST
Share
todays Cg weather update
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। इस दौरान दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

CG Weather UpdateRAIPUR. प्रदेश में बीते सात दिनों से जारी शीतलहर के दौर से कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

इस बढ़ोतरी से ठंड में कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को राज्य के सभी जिलों के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई है। हवा की दिशा बदलने से शीतलहर की रफ्तार कुछ कम हुई है।

शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी

हालांकि, शीतलहर का असर कुछ क्षेत्रों में बना रह सकता है। खासकर दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर अभी रहेगा। इन इलाकों में कड़ाके की ठंड से मौसमी बिमारियों का खतरा बढ़ सकता है। यहां के लोगों को सतर्कता बरतने और गर्म कपड़े पहनकर रखने की सलाह दी गई है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ डीपीआई का अनोखा आदेश, आवारा कुत्तों की जानकारी जुटाने प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी लागू करने की मांग, अधिकारी-कर्मचारियो की 22 दिसंबर से कलम बंद हड़ताल की चेतावनी

छत्तीसगढ में ठंड से हल्की राहत को ऐसे समझें

तापमान में वृद्धि: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में राज्य के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है, जिससे ठंड में कुछ राहत मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रभाव: दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रह सकता है, जिससे हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ सकता है।

रायगढ़ में कड़ाके की ठंड: रायगढ़ में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, खासकर उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण।

दुर्ग में सबसे ठंडा: दुर्ग में रात का तापमान 11.0°C तक गिरा, जो सामान्य तापमान से 7 डिग्री कम था।

रायपुर में ऐतिहासिक ठंड: रायपुर में नवंबर में न्यूनतम तापमान 13°C तक गिरा, जो पिछले 9 सालों में दूसरी बार हुआ।

रायगढ़ में ठंड की मार

रायगढ़ जिले में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में ठंड का असर लगातार बना रहेगा। लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में बंद रहने को मजबूर हो रहे हैं।

दुर्ग रहा सबसे ठंडा

राज्य के मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 11.0°C दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से लगभग 7 डिग्री कम था। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

रायपुर में भी ठंड का असर

राजधानी रायपुर में इस बार नवंबर में दूसरी बार न्यूनतम तापमान 13°C तक पहुंचा। यह आंकड़ा पिछले 9 वर्षों में सबसे कम था। इससे पहले कभी नवंबर के महीने में तापमान इतना गिरा नहीं था।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा की तलाश तेज, सहयोगी इंदरपाल पुलिस के कब्जे में, पीड़ितों ने दिया धरना

छत्तीसगढ़ में एसीबी की रेड: पटवारी से RI बने अधिकारियों पर कार्रवाई ,रायपुर-बिलासपुर समेत 20 स्थानों पर दबिश

पिछले 24 घंटों का तापमान

पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 30.9°C दुर्ग में रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10.4°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। तीन दिन पहले अंबिकापुर का तापमान 6°C तक गिर गया था। यह पिछले दस वर्षों में सबसे कम रहा था।

Tags:
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • CG Weather Update
  • राजधानी रायपुर
  • छत्तीसगढ़ में शीतलहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि