Chhattisgarh Weather Forecast : रायपुर में आज 40 के पार पहुंचेगा तापमान, कहीं होगी बारिश

Deeksha Nandini Mehra | Published:
Share
CG Weather
Chhattisgarh Weather Forecast

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जिसकी वजह से शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव जारी है। राजधानी रायपुर में आज का तापमान 40 से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। वहीं प्रदेश के एक -दो स्थानों पर हल्की- फुल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है, जिसकी वजह से शुक्रवार को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। इसके साथ एक- दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

16 मई को सबसे 21 और अधिकतम 43 रहा तापमान


बीते दिन 16 मई गुरुवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के लैलूंगा में तीन-तीन सेमी, घरघोरा, सीतापुर और कटघोरा में एक-एक सेमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान कोरबा में 43.8 डिग्री सेल्सियस और नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान राजनांदगांव को छोड़कर अन्य स्थानों पर औसत से कम है। राजनांदगांव में दो डिग्री सेल्सियस अधिक इसके अलावा माना, बिलासपुर और जगदलपुर में तीन डिग्री कम, दुर्ग, अंबिकापुर व पेंड्रा रोड में सामान्य औसत से दो डिग्री सेल्सियस तक कम है।

न्यूनतम तापमान में दर्ज किया उतार- चढ़ाव


प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान औसत से कम रह तो वहीं कुछ क्षेत्रों में ज्यादा दर्ज किया। जगदलपुर में तापमान 1.2 डिग्री, बिलासपुर में 0.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक, जबकि दुर्ग में 4.1 डिग्री, अंबिकापुर में 2.3 डिग्री और माना में 0.1 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ का मौसम | रायपुर न्यूज़

Tags:
  • weather forecast
  • रायपुर न्यूज़
  • Chhattisgarh weather forecast
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल