छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ दितवाह तुफान का असर, हवाओं की बदली दिशा, 24 घंटे में गिरेगा 3 डिग्री तक पारा

Sanjay Dhiman | Dec 03, 2025, 10:36 IST
Share
Cg weather update and latest change
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर एकबार बदलने वाला है। दितवाह तूफान का असर खत्म होने से तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आएगी। इस बदलाव से प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ेगी।

CG Weather Update. छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। इससे ठिठुरन तेजी से बढ़ सकती है और प्रदेश के कई जिलों में रातें और ठंडी महसूस होंगी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दितवाह तूफान का असर खत्म हो गया है। इससे अब लो प्रेशर जोन बन गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे बनने वाली हवाओं की दिशा बदलने लगेगी। तापमान में सीधी गिरावट देखने को मिलेगी। अगले दो दिनों में पारा एक से तीन डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है। इससे प्रदेश में ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ सकता है।

सीजी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...

रात में न्यूनतम तापमान घटेगा, गुरुवार से बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे नहीं है, लेकिन गुरुवार की रात से यह स्थिति पूरी तरह बदल सकती है।

बदलती हवाओं की वजह से रात का तापमान तेजी से गिरेगा और कई जिलों में सर्दी का एहसास ज्यादा होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट अस्थायी नहीं है और कुछ दिनों तक ठंड अपने चरम पर रह सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम में महिला प्रतिनिधित्व नाम मात्र का, 36 विधानसभाओं में सिर्फ 1 महिला प्रभारी

छत्तीसगढ़ में दो घंटे के पौधारोपण पर 26 लाख खर्च, पौधों को बचाने में 4 लाख होंगे खर्च

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलाव को ऐसे समझें

  • छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में तापमान 1–3 डिग्री गिरने की संभावना, ठंड बढ़ेगी।
  • छत्तीसगढ़ में दितवाह तूफान कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र बना, हवाओं की दिशा बदली।
  • पिछले 24 घंटे में दुर्ग में 9.5 से 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
  • रायपुर में सुबह कोहरा और दिन में साफ मौसम, 29 अधिकतम और 15 न्यूनतम तापमान अनुमानित।
  • विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने और धुंध में सावधानी की सलाह दी।

पिछले 24 घंटे की तापमान रिपोर्ट

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे कम पारा दुर्ग में 9.5 डिग्री और सबसे अधिक पारा भी दुर्ग में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में इस आंकड़े में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इसके बाद अचानक तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।

राजधानी रायपुर का मौसम कैसा रहेगा

रायपुर में सुबह घना कोहरा रहने की उम्मीद है। दिन में आसमान साफ दिखाई देगा और धूप खिलने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि हवा की दिशा बदलते ही रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। सुबह और रात दोनों समय सर्दी ज्यादा महसूस होगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

नवा रायपुर में बनेगी आधुनिक इंटीग्रेटेड फूड और ड्रग टेस्टिंग लैब, सरकार ने दी 46.49 करोड़ की मंजूरी

साउथ अफ्रीका से शानदार जीत के बाद रायपुर पहुंची टीम इंडिया

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के अचानक बदलने से सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए रात में बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। बच्चों व बुजुर्गों को खास ध्यान में रखना चाहिए। सुबह की धुंध में विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए वाहनों को धीरे चलाने की सलाह दी गई है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • CG Weather Update
  • राजधानी रायपुर
  • रात के तापमान में गिरावट
  • छत्तीसगढ़ में दितवाह तूफान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि