/sootr/media/media_files/gdCqWh547v3NbFVHfdRI.jpg)
Chhattisgarh weather update today : छत्तीसगढ़ में मानसून सुकमा जिले से थोड़ा आगे बढ़कर बीजापुर में प्रवेश कर चुका है। वहीं राजधानी रायपुर में मानसून की गतिविधियां 17 जून से बढ़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून बीते चार दिनों से सुकमा जिले में अटका था बुधवार को आगे बढ़कर बीजापुर जिले में पवेश किया है।
आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में गरज- चमक के साथ तेज अधड़ चल सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की जाएगी। रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं बस्तर और बीजापुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है। यह 40 डिग्री के आसपास है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून 15 जून तक रायपुर पहुंच सकता है।
सबसे ज्यादा बारिश उसूर में
पिछले 24 घंटे के दौरान बीजापुर में करीब 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीजापुर के अलावा उसूर में 43, ओरछा, नारायणपुर और कटेकल्याण में 30, भोपालपट्टनम व पखांजूर में 20, दंतेवाड़ा में 21, कोंडागांव में 17, लोहंडीगुड़ा में 16 तथा अन्य कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण बस्तर संभाग में दिन का तापमान काफी कम हुआ। वहीं जगदलपुर में दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
CG Weather Update | छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय