CG Weather Update : रायपुर सहित 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने से एक मौत

Deeksha Nandini Mehra | Jun 12, 2024, 07:31 IST
Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज दोपहर के बाद प्रदेश के सात जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

Chhattisgarh weather update today : रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दोपहर बाद से बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने इन जिलों में देर शाम तक अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं कवर्धा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत और 6 लोग घायल हुए हैं।



इन जिलों में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट 15 जून 2024 तक के लिए जारी किया है। विभाग के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, रायपुर, राजनांदगांव में अलग- अलग स्थानों पर 50 से 60 किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके साथ मध्यम गरज और बारिश होने की भी संभावना है।



dc25ba65-1db


दक्षिणी छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ेगा मानसून


छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में तेज अधड़ और बारिश होने की संभावना है।



इसके अलावा आगामी 3 दिनों में मध्य और उत्तर के जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है। तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।



मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज 12 जून 2024 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



कवर्धा में बिजली गिरने से मौत


कवर्धा जिले में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही हैं। इसी बीच बिजली गिरने से एक युवक जितेंद्र पटेल की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। ये सभी लोग मछली मारने गए थे।



इस दौरान बारिश होने पर पेड़ के नीचे बचने के लिए चले गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये घटना रेंगाखार थाना क्षेत्र के तितरी गांव की है।





thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



CG Weather Update | छत्तीसगढ़ मौसम | छत्तीसगढ़ में बारिश | Chhattisgarh weather today | छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट



Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का यलो अलर्ट