CG Weather Update : 48 घंटों में आंधी के साथ होगी बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट

Deeksha Nandini Mehra | Jun 24, 2024, 09:21 IST
chhattisgarh weather update
छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में भारी बारिश के साथ 60 किलो मीटर की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में मॉनसून सरगुजा समेत पूरे प्रदेश में एक्टिव हो गया है। प्रदेश में 48 घंटे में तूफानी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 26 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।



d23d6c06-222


इन जिलों में अलर्ट


अगले 48 घंटों में छत्तीसगढ़ के बस्तर, बीजापुर, सुकमा, धमतरी, बालोद, गरियाबंद, राजनांदगांव, कोंडागांव, कांकेर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई और सरगुजा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 60 किलो मीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।



ये खबर पढ़िए...CG Train cancelled : रायपुर से गुजरने वाली 10 ट्रेन कैंसिल, हजारों यात्री परेशान



कहां कितनी हुई बारिश


रविवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश दुर्ग में दर्ज की गई है। यहां 21 मिमी बारिश हुई तो सबसे कम बारिश रायपुर के लालपुर में 0.2 मिमी दर्ज की गई है। बिलासपुर में 1.2 मिमी, राजनांदगांव में 5.4 मिमी और रायपुर के मामा एयरपोर्ट (स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट ) पर 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



छत्तीसगढ़ का मौसम | CG Weather Update | छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट | rain yellow alert | Raipur IMD



Tags:
  • rain yellow alert
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • Raipur IMD
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में मॉनसून
  • छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट