CG Weather Update : 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में आंधी के साथ होगी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Deeksha Nandini Mehra | Jun 21, 2024, 07:56 IST
Share
छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट
छत्तीसगढ़ का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बलौदाबाजार समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की बात कही है। इसके अलावा इन इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

Chhattisgarh weather update today : छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24 घंटे में रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कवर्धा, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और मुंगेली में बारिश की संभावना है। वहीं इन इलाकों में बिजली भी गिर सकती है।

ed4abb26-e62
ed4abb26-e62

अगले 24 घंटे में भीगेगा प्रदेश

अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, पेंड्रारोड और राजनांदगांव समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।

धान की बुवाई के लिए ये बारिश काफी अहम

गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

प्री मानसून की बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से काफी राहत दिलाई। वहीं इससे किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। ये बारिश धान की नई फसल की बुवाई के लिए काफी अहम है। बारिश होने से किसानों को सिंचाई के लिए ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

deeksha nandini mehra
deeksha nandini mehra

CG Weather Update | छत्तीसगढ़ का मौसम | Chhattisgarh weather today | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट | छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

Tags:
  • Chhattisgarh weather today
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा