बीजेपी पर सीएम का हमला, भूपेश बघेल बोले- चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज उतारे जा रहे, मतलब साफ है कि हारने वाली है बीजेपी

The Sootr CG | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
बीजेपी पर सीएम का हमला, भूपेश बघेल बोले- चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज उतारे जा रहे, मतलब साफ है कि हारने वाली है बीजेपी
बीजेपी पर सीएम का हमला, भूपेश बघेल बोले- चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज उतारे जा रहे, मतलब साफ है कि हारने वाली है बीजेपी

छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश ने बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज उतारे जा रहे, मतलब साफ है कि बीजेपी हारने वाली है।

RAIPUR. चुनावी साल में बीजेपी पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा हमला किया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी ट्रेन नहीं चला पा रही लगातार ट्रेनें रद्द हो रही हैं। बीजेपी सरकार सिर्फ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रही। सीएम ने कहा कि बीजेपी सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि बीजेपी अब कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बोल पा रही है, कांग्रेस ही बीजेपी को साफ करती जा रही है।

हारने वाली है बीजेपी

सीएम भूपेश ने कहा कि बीजेपी को कांग्रेस और राहुल से भय है। राजस्थान, हिमाचल, कर्नाटक में बीजेपी को साफ कर दिया। एमपी में केंद्रीय मंत्री, सांसद विधानसभा चुनाव में उतारे जा रहे हैं, बड़े-बड़े दिग्गज उतारे जा रहे हैं, मतलब साफ है कि बीजेपी हारने वाली है।

जनता त्रस्त और बदहाल

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पहले राजस्थान, फिर हिमाचल और कर्नाटक में बीजेपी हारी। बीजेपी को अब कांग्रेस और राहुल गांधी से भय लग रहा है। सीएम भूपेश ने बढ़ती महंगाई और रद्द होती ट्रेनों को लेकर भी बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि और कहा कि जनता त्रस्त और बदहाल है।

ये खबर भी पढ़िए..

चुनावी साल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्यों बनाई छत्तीसगढ़ से दूरी, कहीं बीजेपी को भारी न पड़ जाए ये नाराजगी !

बीजेपी के लिए चुनौती है कांग्रेस

मंत्री मोहन मरकाम ने भी इसी मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी सांसद जनता का सामने नहीं कर पाएंगे, क्योंकि रद्द ट्रेनों पर वो जनता को जवाब नहीं दे पाएंगे। लिहाजा उनको उतारने से भी कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सासंदों के उतारने से कांग्रेस को कोई चुनौती नहीं है, उल्टा खुद कांग्रेस बीजेपी के लिए चुनौती है।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • CM Bhupesh statement
  • सीएम भूपेश का बयान
  • सीएम भूपेश का बीजेपी पर हमला
  • cm attack on bjp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari