मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज आज किसानों को देंगे सौगात, धमतरी में जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

Sanjay Dhiman | Nov 19, 2025, 11:03 IST
Share
CM sai-shivraj visit in dhamtari
Photograph: (the sootr)

आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का महत्वपूर्ण दौरा है। वे राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे वे रायपुर लौटेंगे।

RAIPUR.आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धमतरी दौरा है। वे दो अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले, वे राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम जेएनएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद, वे पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा किसानों और वनोपज सहकारी संघ के सदस्यों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस कार्यक्रम से किसान और सहकारी संघ के सदस्य लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम विवरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय आज सुबह 10:30 बजे जेएनएम मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। यहां वे राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के पदभार ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, वे धमतरी जाएंगे। जहां पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त की राशि का अंतरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किसानों को उनकी सम्मान निधि की राशि दी जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीएम साय के जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान, पूनम, पिंटू और रमन की जिंदगी में आई नई रोशनी

छत्तीसगढ़ में 5 लाख घरों को मिलेगा सौर ऊर्जा का उपहार, सीएम साय ने की घोषणा, ऐसे मिलेगा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 10:20 AM - मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
  • 10:30 AM - जे.एन.एम मेडिकल कॉलेज में राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के पदभार ग्रहण समारोह में भागीदारी
  • 11:35 AM - धमतरी में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त राशि अंतरण कार्यक्रम
  • 3:35 PM - रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान
  • 4:30 PM - मुख्यमंत्री निवास लौटना

केंद्रीय मंत्री शिवराज आज छत्तीसगढ़ में

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एक दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। रायपुर पहुंचने के बाद वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री चौहान सुबह 9:45 बजे आईसीएआर–एनआईबीएसएम भवन पहुंचेंगे और वहां परिसर में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद वे सुबह 10:15 बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे। करीब 10:40 बजे वे किसानों से सीधे बातचीत करने के लिए आयोजित कृषक संवाद और कृषि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मंत्री चौहान 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से धमतरी के लिए रवाना होंगे। कृषिमंत्री चौहान, सीएम साय के साथ धमतरी में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। जो डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित होगा। सम्मेलन खत्म होने के बाद वे दोपहर 2:40 बजे रायपुर लौट आएंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ बिजली बिल हाफ योजना में बड़ा बदलाव: 100 यूनिट की सीमा बढ़कर 200 यूनिट हुई, 45 लाख परिवारों को मिलेगी राहत!

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर, नए भवन में पहली बार बैठेगा सदन

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को सालाना छह हजार रुपए की सहायता देती है। यह राशि छोटे और सीमांत किसानों को तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत और स्थिर बनाना है। इससे किसान अपनी खेती से जुड़े जरूरी खर्चों को आसानी से पूरा कर पाते हैं।

धमतरी में होने वाला यह कार्यक्रम किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र के हजारों किसानों को समय पर योजना का लाभ मिलेगा। यह सहायता किसानों के लिए मुश्किल समय में बड़ी राहत के रूप में काम करती है।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • किसान सम्मेलन
  • धमतरी
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती